'अब भारत के लिए दोबारा कभी नहीं खेल पाएंगे महेंद्र सिंह धोनी'
हरभजन को लगता है कि धोनी अब खेलना ही नहीं चाहते.
Advertisement

Ms Dhoni और Harbhajan Singh की फाइल फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more
हरभजन सिंह. इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिनर्स में से एक. भारत के लिए आखिरी बार साल 2016 में खेले हरभजन को लगता है कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब दोबारा भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे. BCCI ने धोनी को हाल ही में जारी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. इसके बाद भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी अब नीली जर्सी पहन पाएंगे.
पिछले सीजन तक A कैटेगरी में रहे धोनी को इस बार BCCI ने किसी भी कैटेगरी का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है. इस बारे में बात करते हुए हरभजन ने कहा,

Ranchi के Nets पर Batting करने जाते Ms Dhoni (फाइल फोटो)
एक सोर्स ने इस बारे में PTI से कहा,
MS धोनी BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने पर भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं
पिछले सीजन तक A कैटेगरी में रहे धोनी को इस बार BCCI ने किसी भी कैटेगरी का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है. इस बारे में बात करते हुए हरभजन ने कहा,
'मुझे नहीं लगता कि वह भारत के लिए दोबारा खेलने जा रहे हैं. उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिर्फ 2019 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे. वह निश्चित तौर पर IPL की तैयारी कर रहे होंगे.'टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि IPL में अच्छा प्रदर्शन कर धोनी वर्ल्ड T20 टी में वापसी कर सकते हैं. लेकिन हरभजन का मानना है कि ऐसा संभव नहीं है. भज्जी ने इस बारे में कहा,
'मुझे पूरा भरोसा है कि धोनी CSK के लिए IPL में शानदार खेलेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक जबरदस्त IPL कैम्पेन के बाद भी वह भारत के लिए खेल पाएंगे. क्या हो अगर ऋषभ पंत का IPL भी शानदार जाए? आप उनको प्लेइंग XI से ड्रॉप कर देंगे?'धोनी की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर से बल्ला उठा लिया है. उन्होंने अपनी डोमेस्टिक टीम झारखंड के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है. धोनी ने रांची में अपनी टीम के नेट सेशन में बैटिंग की.

Ranchi के Nets पर Batting करने जाते Ms Dhoni (फाइल फोटो)
एक सोर्स ने इस बारे में PTI से कहा,
'हमें भी नहीं पता था कि वह हमारे साथ आकर ट्रेनिंग करेंगे. यह एक सुखद आश्चर्य था. उन्होंने थोड़ी देर तक बैटिंग की और अपना बाकी ट्रेनिंग रुटीन भी फॉलो किया.'धोनी ने 9 जुलाई को हुए वर्ल्ड कप 2019 सेमी-फाइनल के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. इस मैच में भारत हार गया था.
MS धोनी BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने पर भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं

