दंगल वाले महावीर फोगाट ने पहलवानों के लिए आमिर से क्या मांगा? जिसकी बाकियों से उम्मीद नहीं
महावीर फोगाट बोले- आमिर ये कर दें, तो बहुत बढ़िया रहेगा
.webp?width=210)
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan singh) के खिलाफ पहलवानों का धरना (Wrestlers protest against WFI president) प्रदर्शन जारी है. पूर्व पहलवान और फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम धरने पर बैठे रहेंगे. यही नहीं, महावीर फोगाट ने दंगल एक्टर आमिर खान (Amir Khan) को लेकर भी बड़ी बात बोल दी.
इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत कौर संधू की रिपोर्ट के मुताबिक महावीर फोगाट ने बताया कि बबिता फोगाट भी इस प्रदर्शन का हिस्सा हैं.
उन्होंने कहा,
आमिर खान को लेकर क्या बोले?“हम लोगों के लिए ये करो या मरो की स्थिति है. न्याय मिलने तक हम धरने पर बैठे रहेंगे. हम इस लड़ाई में एकजुट हैं. बबिता भी इस लड़ाई का हिस्सा है.”
महावीर फोगाट ने कहा कि वो अभिनेताओं से ज्यादा उम्मीद नहीं करते. हालांकि, उन्होंने आमिर खान को लेकर कहा,
“मुझे किसी स्टार से कोई उम्मीद नहीं है. लेकिन अगर आमिर खान हमारे समर्थन में ट्वीट करते हैं तो हमें अच्छा लगेगा.”
बता दें कि आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ महावीर फोगाट पर आधारित थी.
महावीर फोगाट ने आगे बताया कि इस मामले के बारे में वो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहते थे. अगर ऐसा हो जाता तो उन लोगों ने इस मामले को सुलझा लिया होता. महावीर ने कहा,
“इस मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई थी. लेकिन कमेटी ने हमारे साथ न्याय नहीं किया. कोई भी रिपोर्ट फाइल नहीं की गई.”
महावीर फोगाट ने बताया कि इस मामले का कोई भी राजनीतिकरण नहीं किया जा रहा है. उनके मुताबिक
“ये आरोप लगाया जा रहा है कि मेरा परिवार सत्ता हड़पने की कोशिश कर रहा है. ये सब झूठ है. हम WFI में कोई भी पद नहीं लेंगे.”
महावीर फोगाट ने ये भी कहा कि विरोध प्रदर्शन से पहलवानों को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन पहलवानों को अभ्यास से दूर रख रहा है. पहलवान बेहतर ट्रेनिंग ले सकते थे और बेहतर खा सकते थे, और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.
महावीर फोगाट ने मैरी कॉम और पीटी उषा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि पीटी उषा और मैरी कॉम महिला खिलाड़ी होने के नाते बेहतर जानती हैं. बीजेपी कहती है, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.’ लेकिन बात बीजेपी की नहीं है.
सरकार के बारे में बताते हुए महावीर फोगाट ने कहा, ‘हमें बहुत समर्थन मिल रहा है, अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली का घेराव करेंगे. हम सरकार के खिलाफ नहीं हैं, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हैं.’

.webp?width=60)
