The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • lsg sanjiv Goenka Sends Message To Captain Rishabh Pant Playoffs Not Good Enough

IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत टेंशन में? वजह संजीव गोयनका का ये बयान हो सकता है

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर भी इस साल काफी दबाव होगा. पिछले सीजन उनका अपना प्रदर्शन अच्छा नहीं था. साथ ही टीम भी खास नहीं कर पाई.

Advertisement
pic
26 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:59 PM IST)
ipl, rishabh pant, sanjiv goenka
ऋषभ पंत को पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया था. (Photo-IPL)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयंका IPL फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कभी केएल राहुल तो कभी ऋषभ पंत के साथ उनके वीडियो वायरल हुए. इन वीडियो में गोयंका अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए थे. दावा है कि 2026 का सीजन शुरू होने से पहले गोयंका ने अपनी ही टीम को ‘चेतावनी’ दे दी है कि अब बस ट्रॉफी चाहिए.

ट्रॉफी जीतना असली मकसद

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 14 में से छह मैच में ही टीम को जीत मिली. गोयंका को लगता है कि प्लेऑफ में पहुंचना कामयाबी नहीं है. जियोहॉटस्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स को सम्मान तभी मिलेगा जब टीम ट्रॉफी जीतेगी. उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि हमारी असली पहचान अभी भी बन रही है. किसी भी स्पोर्ट्स टीम के लिए, जब तक आप जीतते नहीं हैं, तब तक आपको वह सम्मान या प्यार नहीं मिलता जो ट्रॉफी जीतने पर मिलता है. हां, हम दो बार प्लेऑफ़ में पहुंचे हैं, लेकिन यह साफ तौर पर काफी नहीं है. आप कुछ मैच जीतते हैं, कुछ हारते हैं, लेकिन हमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी ही है.

गोयंका ने पिछले सीजन के प्रदर्शन के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि टीम ने कुछ बड़े फैसले लिए और खिलाड़ियों को बैक किया. उन्होंने कहा,

IPL 2025 में अच्छी बात यह रही कि हमारे ज़्यादातर मुख्य गेंदबाज़ों के चोटिल होने के बावजूद हमने अपने पहले छह मैचों में से चार जीते. हमने कुछ साहसी फ़ैसले लिए, जैसे एडेन मार्करम और मिचेल मार्श को ओपनिंग के लिए भेजना. यह उनकी पॉजिशन भी नहीं है. यह उन दोनों के लिए उनका अब तक का सबसे बेहतरीन IPL सीज़न साबित हुआ.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन्स टीम इंडिया का नया शेड्यूल देखकर उछल पड़ेंगे 

LSG के मालिक ने आगे कहा,  

दिग्विजय राठी एक बिल्कुल नए खिलाड़ी के तौर पर टीम में आए और उन्होंने हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, हमें यह एहसास हुआ कि हमारे पास एक मज़बूत बॉलिंग कोर की कमी थी, और हमने इस बार जानबूझकर घरेलू भारतीय गेंदबाज़ों की एक यूनिट बनाकर इस कमी को दूर किया है. हमारे पास जो कुछ भी है, उससे हम खुश हैं.

टीम को साथ खेलने की जरूरत

गोयंका को लगता है कि उनकी टीम अब तक एक साथ होकर नहीं खेली. यही कारण है कि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा,

आप हमेशा बेहतर कर सकते हैं, और बेहतर करने की चाह रख सकते हैं. सुधार की कोई सीमा नहीं होती. लेकिन, आख़िरकार, यह एक ऐसी टीम है जिसके पास वह सब कुछ है जिसकी ज़रूरत है. अब बात यह है कि हम एक टीम के तौर पर एकजुट होकर प्रदर्शन करें, न कि सिर्फ़ अलग-अलग खिलाड़ियों के तौर पर. पिछले साल, बहुत ज़्यादा खिलाड़ी अलग-अलग तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. इस साल, हम एक टीम के तौर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं.

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर भी इस साल काफी दबाव होगा. पिछले सीजन उनका अपना प्रदर्शन अच्छा नहीं था. साथ ही टीम भी खास नहीं कर पाई.

वीडियो: पूर्व खिलाड़ी कैफ ने रहाणे को विराट से क्या सीख लेने की बात की?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()