The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • live updates from tamilnadu Assembly Elections 2016 results: Counting of Votes

133 सीटों पर जीतीं अम्मा, AIDMK की हुई जय-जय

तमिलनाडु: करुणानिधि का सियासी बिस्तर सिमटा. DMK को मिली 98 सीटें.

Advertisement
pic
19 मई 2016 (अपडेटेड: 19 मई 2016, 12:49 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो क्रेडिट: REUTERS, फाइल फोटो
Quick AI Highlights
Click here to view more
तमिलनाडु में जयललिता की जय-जय हो गई है. विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ चुका है. जयललिता की पार्टी AIADMK को 133 सीटें मिली हैं. यानी पूरा बहुमत, बिना गठबंधन के अम्मी की ही सरकार बनेगी. इत्ता तो तय है. अब बात लूजर्स की. सॉरी. रनर अप पार्टियों की. करुणानिधि की DMK को 98 सीटें मिली हैं. यानी इस बार भी सीएम की कुर्सी का सपना, सपना ही रह गया.  अन्य को एक सीट मिली है. करुणानिधि का दबंग वारिस: स्टालिन जयललिता की जीत के बाद से ही तमिलनाडु में खुशी का माहौल है. पार्टी वर्कर पटाखे फोड़ रहे हैं. कुछ होली भी खेल रहे हैं. बधाई के सिलसिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जयललिता को फोन खड़का दिया. बधाई वगैरह दी.  फैन्स भी जयललिता के पास पहुंच लिए. बधाई देने. देखिए वीडियो. https://twitter.com/ANI_news/status/733223211807035392 जो लोग हारे हैं. उन्होंने लोकतंत्र का सम्मान करने टाइप बातें की. कांग्रेस का पत्ता कहीं नहीं खुला. तमिलनाडु में भी नहीं. सोनिया गांधी ने हार स्वीकार की. https://twitter.com/ANI_news/status/733265134475485185   जानिए एग्जिट पोल में किसे मिली कितनी सीट? TAMILNADU पिछली बार का स्कोर क्या था? तमिलनाडु में AIDMK के पास 203 और DMK के पास 31 सीटें थीं.

Advertisement

Advertisement

()