The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • live updates from kerala Assembly Elections 2016 results: Counting of Votes

केरल में 'बूढ़े शेर' ने लेफ्ट को पहनाया सत्ता का ताज

ओमान चांडी का पत्ता साफ, पर विधायकी बची. UDF को मिली 46 सीटें. LDF को मिली 85 सीटें.

Advertisement
pic
19 मई 2016 (अपडेटेड: 19 मई 2016, 12:52 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
केरल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. लेफ्ट वालों की जय-जय हो गई है. लेफ्ट गठबंधन LDF 85 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. दूसरी नंबर पर रहा कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF. इसको मिली हैं टोटल 46 सीटें. बाकी अन्य नाम का जो कॉलम होता है, उसमें 8 लिखा हुआ है. यानी अन्य को मिली हैं 8 सीटें. अच्युतानंदन: मोदी को 'लड़का', राहुल को 'बेबी' बताने वाला बूढ़ा शेर
यानी इतना तो तय है कि केरल के सीएम ओमान चांडी के अच्छे दिन नहीं रहे. सीएम की कुर्सी गई महाराज की. हालांकि पांच साल विधायकी करने का जुगाड़ हो गया है. ओमान चांडी पथुपली सीट से चुनाव जीत चुके हैं. 
केरल में इस बार कमाल और हिस्ट्री बनाई है बीजेपी वालों ने. सरकार भले ही न बनी हो. जीत भी भले ही बड़ी न दर्ज की हो. लेकिन सबसे जरूरी बात राजनीति में जो होती है. वो होती है खाता खोलना. जी, केरल में बीजेपी का खाता खुल गया है. बीजेपी के 86 साल के लीडर ओ राजगोपाल ने नेमोम सीट पर जीत हासिल कर ली है. ये पहला मौका है, जब बीजेपी केरल में कोई सीट निकाल पाई है. 6 साल के O की वजह से केरल में खुला BJP का खाता       देखिए एग्जिट पोल में किसे मिली कितनी सीटें? Watchdog_18529 रिजल्ट से पहले विधानसभा का हाल UDF- 73 LDF- 67 सीट

Advertisement

Advertisement

()