जब टीम के सभी 11 खिलाड़ियों को 'मैन ऑफ़ द मैच' मिल सकता है तो एजाज़ को क्यों नहीं?
क्रिकेट के वो मैच जिनमें बंट गया 'मैन ऑफ़ द मैच' का अवार्ड.
Advertisement

न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ एजाज़ पटेल (बाएं)और भारतीय बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल (दाएं ) (पीटीआई
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा और आखिरी तीसरा टेस्ट मैच सोमवार 6 दिसंबर को खत्म हो गया. ये एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच था. ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि इस मैच की एक पारी में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ एजाज़ पटेल ने अकेले ही पूरी भारतीय टीम को निपटा दिया. यानी पारी के सभी दस विकेट अपने नाम कर लिए. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो क्रिकेट की दुनिया में रोज-रोज नहीं बनता. ये रिकॉर्ड इतना दुर्लभ है कि एजाज़ से पहले केवल दो ही खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं. वे दो नाम हैं इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले.
सिर्फ इतना ही नहीं, एजाज़ ने दूसरी पारी में भी भारत के चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन वापिस भेजा. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद ना तो न्यूज़ीलैंड की टीम मैच जीती और ना ही एजाज़ को 'मैन ऑफ़ द मैच' का अवार्ड मिला. ये अवार्ड मिला भारत के सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को. जिन्होंने मैच में कुल मिलाकर 212 रन बनाए थे. कोई संदेह नहीं कि मयंक का प्रदर्शन आला दर्जे का रहा और उन्होंने भारतीय टीम की 372 रनों कि विशाल जीत में एक अहम भूमिका निभाई. लेकिन एजाज़ का प्रदर्शन भी इतना बड़ा तो था कि उन्हें मयंक के साथ जॉइंट मैन ऑफ़ द मैच चुना जा सकता था.
ऐसा भी नहीं है कि क्रिकेट में ऐसा पहले नहीं हुआ. पहले भी कई बार एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों को मैच का हीरो घोषित किया गया है. नीचे दी गई जानकारी उन्हीं कुछ चुनिन्दा टेस्ट मैचों के बारे में है जिनमें दोनों टीमों से एक-एक खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.
1. पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज़.
तारीख: चार मार्च 1977.
विजेता: वेस्टइंडीज़.
मैन ऑफ द मैच: वसीम राजा (पाकिस्तान), कोलिन क्रॉफ्ट (वेस्टइंडीज़)
2. न्यूज़ीलैंड vs इंडिया.
तारीख: 21 फरवरी 1981.
विजेता: न्यूज़ीलैंड.
मैन ऑफ द मैच: संदीप पाटिल (भारत) और जोफ्फ़ हॉवर्थ (न्यूज़ीलैंड)
3. न्यूज़ीलैंड vs इंडिया.
तारीख: 13 मार्च 1981.
नतीजा: ड्रॉ.
मैन ऑफ द मैच: रवि शास्त्री (भारत) और जॉन राइट (न्यूज़ीलैंड)
4. इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज़.
तारीख: 28 जून 1984.
विजेता: वेस्ट इंडीज़.
मैन ऑफ द मैच: इयान बोथम (इंग्लैंड) और गोर्डन ग्रीनिज (वेस्ट इंडीज़)
5. वेस्ट इंडीज़ vs न्यूज़ीलैंड
तारीख: 29 मार्च 1985.
नतीजा: ड्रॉ.
मैन ऑफ द मैच: विवियन रिचर्ड (वेस्ट इंडीज़) और इविन चैटफील्ड (न्यूज़ीलैंड)
6. इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया
तारीख: 18 सितम्बर 1986.
नतीजा: टाई
मैन ऑफ द मैच: कपिल देव (भारत) और डीन जॉन्स (ऑस्ट्रेलिया)
7. इंडिया vs पाकिस्तान
तारीख: 3 फरवरी 1987.
नतीजा: ड्रॉ.
मैन ऑफ द मैच: के श्रीकांत (भारत) और इमरान खान (पाकिस्तान)
8. इंग्लैंड vs श्रीलंका
तारीख: 25 अगस्त 1988.
विजेता: इंग्लैंड
मैन ऑफ द मैच: फिल न्यूपोर्ट (इंग्लैंड) और रवि रत्नायके (श्रीलंका)
9. ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
तारीख: 23 सितम्बर 1988.
नतीजा: ड्रॉ.
मैन ऑफ द मैच: ऐलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) और इजाज अहमद (पाकिस्तान)
10. ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़
तारीख: 1 मार्च 1991.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: गस लोगी (वेस्ट इंडीज़) और डेविड बून (ऑस्ट्रेलिया)
11. इंग्लैंड vs श्रीलंका
तारीख: 22 अगस्त 1991.
विजेता: इंग्लैंड
मैन ऑफ द मैच: ऐलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) और रवि रत्नायके (श्रीलंका)
12. वेस्ट इंडीज़ vs साउथ अफ्रीका
तारीख: 18 अप्रैल 1992.
विजेता: वेस्ट इंडीज़
मैन ऑफ द मैच: कर्टली ऐम्ब्रोस (वेस्ट इंडीज़) और एंड्र्यू हडसन (साउथ अफ्रीका)
13. इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड
तारीख: 24 जनवरी 1997.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: ऐलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) और नैथन ऐस्टल (न्यूज़ीलैंड)
14. वेस्ट इंडीज़ vs इंडिया
तारीख: 17 अप्रैल 1997.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: शिवनरेन चंद्रपॉल (वेस्ट इंडीज़) और राहुल द्रविड़ (भारत)
15. साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान
तारीख: 14 फरवरी 1998.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: पैट सिमकोक्स (साउथ अफ्रीका) और अज़हर महमूद (पाकिस्तान)
16. पाकिस्तान vs इंडिया
तारीख: 16 फरवरी 1999.
विजेता: पाकिस्तान
मैन ऑफ द मैच: जवागल श्रीनाथ (भारत) और सईद अनवर (पाकिस्तान)
17. श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
तारीख: 9 सितम्बर 1999.
विजेता: श्रीलंका
मैन ऑफ द मैच: अरविन्द डिसिल्वा (श्रीलंका) और रिक्की पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
18. श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे
तारीख: 4 दिसम्बर 1999.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: ऐंडी फ्लार (ज़िम्बाब्वे) और रसल आर्नोल्ड (श्रीलंका)
19. इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका
तारीख: 26 दिसम्बर 1999.
नतीजा: ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच: एंड्र्यू कैडिक (इंग्लैंड) और गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका)
20. श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका
तारीख: 30 जुलाई 2020.
विजेता: साउथ अफ्रीका
मैन ऑफ द मैच: अर्जुन राणातुंगा (श्रीलंका) और लांस क्लूसनर (साउथ अफ्रीका)
21. ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया
तारीख: 18 मार्च 2001.
विजेता: इंडिया.
मैन ऑफ द मैच: हरभजन सिंह (भारत) और मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
22. श्रीलंका vs बांग्लादेश
तारीख: 6 सितम्बर 2001.
विजेता: श्रीलंका.
मैन ऑफ द मैच: एम मुरलीथरन (श्रीलंका) और मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश)
23. श्रीलंका vs वेस्ट इंडीज़
तारीख: 29 नवम्बर 2001.
विजेता: श्रीलंका.
मैन ऑफ द मैच: चामिंडा वास (श्रीलंका) और ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज़)
24. साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान
तारीख: 24 अक्टूबर 2003.
नतीजा: ड्रा.
मैन ऑफ द मैच: गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका) और टोफ़ीक उमर (पाकिस्तान)
25. श्रीलंका vs पाकिस्तान
तारीख: 12 जुलाई 2009.
विजेता: श्रीलंका
मैन ऑफ द मैच: नुवान कुलासेकरा (श्रीलंका) और फ़वाद आलम (पाकिस्तान)
26. ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
तारीख: 13 जुलाई 2010.
विजेता: ऑस्ट्रेलिया
मैन ऑफ द मैच: साइमन कैटिच (ऑस्ट्रेलिया) और सलमान बट (पाकिस्तान)
एक मैच में दोनों टीमों से एक-एक खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच चुनना 80 और 90 के दशक में आम बात थी. भले ही आपकी टीम मैच ना जीत पाई हो लेकिन अगर आपका प्रदर्शन बेहतरीन है तो आपको उसका इनाम दिया जाता था. ये चलन पिछले दो-तीन दशकों से खत्म होता जा रहा है. जबकि क्रिकेट में तो ऐसा भी हुआ है कि टीम के सभी 11 खिलाड़ियों को 'मैन ऑफ़ द मैच' का अवार्ड दिया गया है. वो टेस्ट मैच 1999 में साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेला गया था. अफ्रीकी टीम जीती थी और उसके सभी खिलाड़ियों का 'मैच का हीरो' करार दिया गया था.
ऐसे में उम्मीद यही करेंगे कि आने वाले समय में हमें और भी ऐसे मैच देखने को मिलें जहां एक नहीं बल्कि दोनों टीमों से 'मैन ऑफ़ द मैच' चुने जाएं.

