The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Lionel messi receives 3600 crore salary offer from a Saudi arabian Football club

सैम करन के 18.5 करोड़ सुन उछले थे, मेसी को 3600 करोड़ का ऑफर मिला है!

जाने कितने आईपीएल हो जाएं...दे कौन रहा इतना पैसा!

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023, 01:01 PM IST)
Lionel messi receives 3600 crore offer
मेसी को मिला गजब का ऑफर (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तारीख 23 दिसंबर, 2022. केरल के कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन हुआ. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा. मतलब हर साल टीम उनको इतने रुपये सैलरी के तौर पर देगी. खूब हो हल्ला मचा कि किसी एक प्लेयर के ऊपर इतने पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि किसी प्लेयर को लगभग 3600 करोड़ का सालाना सैलरी का ऑफर मिला है, तो आप भी हैरान रह जाएंगे. ये ऑफर मिला है सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) को.

मशहूर फुटबॉल जर्नलिस्ट फैब्रिजियो रोमानो के मुताबिक मेसी को सऊदी की फुटबॉल क्लब अल-हिलाल की तरफ से ये ऑफर दिया गया है. अल-हिलाल की तरफ से मेसी को 400 मिलियन यूरो (लगभग 3600 करोड़ रुपये) देने की बात की गई है. मेसी को ये ऑफर तब दिया गया है, जब उनके फ्रांस के फुटबॉल क्लब PSG को छोड़ने की बात सामने आ रही है. जहां उन्हें सालाना 41 मिलियन (करीब 366 करोड़ रुपये) मिलते हैं. हालांकि मेसी ने अभी इस ऑफर को लेकर अपनी हामी नहीं भरी है.

मेसी ठुकरा सकते हैं ऑफर

फैब्रिजियो रोमानो के मुताबिक मेसी फिलहाल अपने क्लब करियर को यूरोप से बाहर नहीं ले जाना चाहते हैं. वो साल 2024 तक किसी यूरोपियन क्लब के लिए खेलना चाहते हैं. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मेसी इस ऑफर को ठुकरा सकते हैं.

PSG छोड़ सकते हैं मेसी

साल 2021 में फुटबॉल क्लब PSG के साथ करार करने के बाद मेसी अपने नाम के अनुरूप प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. वो PSG के लिए 67 मैच में 29 गोल ही कर पाए हैं. और इसी बीच मेसी के इस क्लब को छोड़ने की भी बात सामने आ रही है. जिस कारण फैन्स अब सुपरस्टार फुटबॉलर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे हैं. हाल ही में लियोन के खिलाफ हुए मुकाबले में मेसी को फैन्स द्वारा हूट किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी अपने पुराने क्लब बार्सिलोना में वापसी कर सकते हैं.

रोनाल्डो से दोगुने पैसे मिलेंगे

हालांकि अगर मेसी अल-हिलाल के इस ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं तो उनकी कमाई दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लगभग दोगुनी हो जाएगी. रोनाल्डो फिलहाल सऊदी अरब के ही फुटबॉल क्लब अल नस्र के लिए खेलते हैं. जिसके साथ उन्होंने साल 2022 में 200 मिलियन यूरो (लगभग 1751 करोड़ रुपये) में करार किया था.

वीडियो: FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स से मेसी और उनके फ़ैन्स का दिल खुश हो गया

Advertisement

Advertisement

()