लियोनल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप! कोच ने रिटायरमेंट पर सब साफ कर दिया
Lionel Messi अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनका यह छठा वर्ल्ड कप है.

लियोनल मेसी (Lionel Messi) जब 2022 FIFA वर्ल्ड कप खेलने उतरे थे, तो फैन्स को लगा था कि वो उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. लेकिन चार साल बाद वो 38 साल की उम्र में भी FIFA World Cup खेलने को तैयार हैं. इंजरी कंसर्न हैं, लेकिन मेसी फुटबॉल फील्ड पर दिखेंगे. फैन्स के मन में इस बार भी एक बड़ा सवाल है, क्या मेसी का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा? इसका जवाब अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी की तरफ से सामने आ गया है.
मेसी के हाथ में फैसलालियोनल मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनका यह छठा वर्ल्ड कप है. टीम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए वह सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. यही कारण है कि फेडरेशन उन्हें लेकर खुद को कोई फैसला नहीं करना चाहता. Goal.com की रिपोर्ट के मुताबिक कोच स्कालोनी ने बताया कि अपने फ्यूचर का फैसला मेसी खुद तय करेंगे. कोच ने बताया,
लियोनल मेसी में अब भी है भूखवह तब तक खेलेंगे, जब तक वह चाहते हैं. हम जानते हैं लियोनल मेसी कौन हैं? इस बात से कोई हैरान नहीं है कि वह अपना छठा वर्ल्ड कप जीते थे. वह आज भी बेस्ट हैं. क्योंकि वह हमेशा और अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करते हैं.
लियोनल मेसी ने अपने करियर में हर वह कामयाबी हासिल की है, जो किसी भी फुटबॉलर का सपना होता है. अपने क्लब के लिए ट्रॉफी जीतना. बैलन डी'ओर जीतना. और फीफा वर्ल्ड कप अपने देश को जिताना. लेकिन अब भी मेसी के अंदर जीत और बेहतर करने की भूख खत्म नहीं हुई है. अर्जेंटीना के कोच ने कहा,
हमने जो भी फैसला लिया है, उस पर हमने उनके साथ चर्चा की है. मेरे लिए यहां बैठकर यह कहना गलत है कि फैसला मैं लेता हूं. मेसी की बात करूं तो मुझे लगता है कि वह इज्जत के हकदार हैं. मैं हमेशा उनसे बात करता हूं और पूछता हूं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं. दोनों की सहमति के बाद फैसला होता है.
अपनी बात जारी रखते हुए कोच ने कहा,
मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए. भले ही मैदान पर उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो. फिर भी उन्होंने हमें बहुत कुछ दिया है. इसलिए, कई बार तो यह और भी बेहतर होता है कि वह प्रेशर में हो. क्योंकि वह प्रेशर में बहुत कुछ कर दिखाते हैं.
यह भी पढ़ें- कोमा को मात देकर बने थे क्रिकेटर, साईराज बहुतुले को BCCI ने टीम इंडिया का कोच बनाया
अर्जेंटीना की टीम FIFA वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 16 जून को खेलेगी. ये मैच अलेजिराय के खिलाफ है. 22 जून को टीम ऑस्ट्रिया और 28 जून को जॉर्डन के खिलाफ खेलेगी. टीम की कमान मेसी के ही हाथ में है. वह खिताब डिफेंड करने उतरेंगे.
वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

