The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kusal Perera stretchered off after serious injury in SL vs WI test match

WI v SL मैच में हुआ हादसा, एंबुलेंस मंगानी पड़ी, स्ट्रेचर पर गया श्रीलंका का ओपनर

हादसे के बाद मैच रोकना पड़ा.

Advertisement
pic
26 जून 2018 (अपडेटेड: 25 जून 2018, 04:40 AM IST)
Img The Lallantop
कुशल परेरा कैच लेने के चक्कर में बुरी तरह चोटिल हो गए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है. कांटे की टक्कर वाला. चौथे दिन मैच का रिजल्ट आने की पूरी संभावना दिख रही है. फिलहाल श्रीलंका को 63 रन चाहिए जीतने के लिए. हालांकि उसके 5 विकेट गिर चुके हैं. स्कोर 81 पर पर 5 विकेट हो गया है. वेस्टइंडीज के बॉलर्स ने 144 का टार्गेट भी मुश्किल बना दिया है. पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा मैच की थर्ड इनिंग में हुए एक हादसे की हो रही है. हादसे का शिकार हुए हैं श्रीलंकन टीम के ओपनर कुशल परेरा. उन्हें ऐसी चोट लगी कि मैच रुकवाना पड़ा. एंबुलेंस मंगाई गई और वो अब हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं.
हादसे के बाद मैच रोकना पड़ा.
हादसे के बाद मैच रोकना पड़ा.

बात थर्ड इनिंग के 29वें ओवर की है. वेस्टइंडीज बैटिंग कर रही थी. उसका स्कोर 82 रन था और 9 विकेट गिर चुके थे. 29वें ओवर की चौथी बॉल पर गैब्रियल ने लॉन्ग ऑन की तरफ एक उठा कर शॉट खेला. वहां खड़े थे कुशल परेरा. वो कैच लेने के लिए उछले और गिरे जाकर सीधा वहां लगे ऐड वाले बोर्ड पर. कैच तो हाथ नहीं आई मगर वो बुरी तरह से चोटिल हो गए. वहीं गिर पड़े. दर्द से कराहने लगे. उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि मौके पर तुरंत एंबुलेंस मंगाई गई. उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया. अस्पताल भिजवाया गया, जहां वो भर्ती हैं. इसके साथ ही तुरंत मैच भी रोक दिया गया था. डिनर ब्रेक घोषित कर दिया गया था. देखें कैसे ये हुआ-
बताया जा रहा है कि परेरा की छाती और चेहरे पर चोट लगी है. चोटिल होने के कारण वो चौथी इनिंग में ओपन करने भी नहीं आ पाए. ओपनिंग करने दनुष्का और महेला उदवट्टे आए. इस मैच या अगले मैच तक वो फिट होंगे, इस पर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. कोई ऑफिशियल सूचना भी अब तक जारी नहीं की गई है.


ये भी पढ़ें-
इंडिया-पाक मैच में फिक्सिंग के बारे में ख़ुलासा करने वाले खिलाड़ी पर ही खतरा आ गया है

जब कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम से शराब उधार मांगकर जश्न मनाया

जब राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने एक साथ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था

क्रिकेट को सबसे महंगी लीग देने वाला आदमी, जो आज अमरीका की जेल में बंद है

सिद्धू ने डीवीडी के चक्कर में सीनियर क्रिकेटर को जड़ा थप्पड़

Advertisement

Advertisement

()