सुरेश रैना. मिस्टर IPL के नाम से मशहूर. IPL लेजेंड. 200 से ज्यादा मैच खेले और5500 प्लस रन. चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलटाइम लीडिंग रन स्कोरर. ढेरों रिकॉर्ड्स औरयादगार पारियां. बावजूद इसके सुरेश रैना IPL 2022 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे.उन्हें मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. 12 और 13 फरवरी को बैंगलोरमें हुए मेगा ऑक्शन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स भी यही रही. रैना का न बिकना उनके फैन्सके लिए किसी सदमे से कम नहीं था. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की खूब आलोचना भीहुई. फैन्स कहने लगे कि रैना ने CSK के लिए इतना कुछ किया. फिर भी टीम ने उनमें कोईदिलचस्पी नहीं दिखाई. खैर, राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकाराने रैना के अनसोल्ड रहने की बड़ी वजह बताई है. क्लबहाउस पर बातचीत के दौरान संगकाराने बताया, 'इसे अलग तरह से देखा जा सकता है. साल दर साल खिलाड़ी बदलते हैं और नए यंगप्लेयर्स के द्वारा प्रतिष्ठा भी बनती है. सुरेश रैना के केस में IPL में उनकीप्रतिष्ठा अविश्वसनीय है. वह इस गेम के लेजेंड हैं. रैना सीज़न दर सीजन सबसे बेस्टऔर टॉप परफॉर्मर खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. जब आप बारीकी से इसे देखेंगे तो शायदइस सीजन के लिए वह सूट नहीं कर रहे थे. हालांकि, बतौर खिलाड़ी उनसे कुछ दूर नहींगया है. वह अब भी बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं और हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं.यह ऐसा कुछ है, जिनपर एनालिस्ट, कोच और फ्रैंचाइज के मालिक की नज़र होती है.'Kumar Sangakkara explains why Suresh Raina went unsold at mega auction#SureshRaina #SureshRaina #IPL2022 #IPL #IPLAuction2022 #CSKpic.twitter.com/MiJ1Wkx1e8— SportsCafe (@IndiaSportscafe) March 20, 2022 बता दें कि सुरेश रैना ने 205 IPLमैच में एक शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 5528 रन बनाए. उन्होंने 506 चौके और 203छक्के लगाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रैना ने चार IPL खिताब और दोचैंपियंस ट्रॉफी जीती. इसके अलावा उन्होंने 2016 और 2017 सीजन में गुजरात लायंस कीकप्तानी भी की. वैसे खबर ये आ रही है कि सुरेश रैना IPL 2022 में कमेंट्री करते हुएदिख सकते हैं. इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. और अगर ऐसा होता है तो फैन्ससुरेश रैना को एक नई भूमिका में देखेंगे.