The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kuldeep Yadav wont play 3rd ODI vs Srilanka coach Kapil Pandey slams Team India

'कुलदीप यादव तीसरा वनडे मुकाबला नहीं खेलेंगे'

टीम सेलेक्शन पर भड़के कुलदीप के कोच.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 07:31 PM IST)
Kuldeep Yadav will not play 3rd T20I vs SL
कुलदीप यादव (फोटो - Getty Images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कुलदीप यादव. इस स्पिनर को जब भी टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है, ये कमाल का परफॉर्म करते हैं. लेकिन इनकी ऐसी मैच विनिंग परफॉर्मेंस के बाद भी टीम इनको लगातार नहीं खिलाती है. और ये बात खुद कुलदीप के साथ पूरी दुनिया मानती है. अब इस पर उनके कोच ने भी बात की है.

कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे का मानना है कि अगर कुलदीप एक मुकाबले में भी खराब परफॉर्म करते हैं, तो उनको ये मौके भी नहीं मिलेंगे. इंडियन एक्सप्रेस से उन्होंने कहा,

‘वो (कुलदीप) ये बात समझ गए हैं कि उनको हर मैच में परफॉर्म करना पड़ेगा. वो एक गेम में भी खराब परफॉर्म नहीं कर सकते. नहीं तो, उनको ये कभी-कभी खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा.’

कुलदीप को टीम में शामिल ना करने के पक्ष में दिए जाने वाले बयानों का ज़िक्र करते हुए कोच आगे बोले,

‘हर बार जब उनको ड्रॉप किया जाता है, तब एक नया बहाना होता है. ये बहुत धीमे गेंदबाजी करते हैं, उसको खिलाड़ी आसानी से पढ़ लेते हैं, वो अच्छी बल्लेबाजी नहीं करते और पेस बोलिंग ऑल-राउंडर (हार्दिक पंड्या) फिट नहीं हैं, तो वो नहीं खेल सकते. पहले मुझे बहुत गुस्सा आता था, लेकिन अब मुझे सिर्फ हंसी आती है.' 

कुलदीप की बोलिंग स्पीड पर बात करते हुए कोच ने कहा,

‘जब मैंने ये सुना कि वो बहुत धीमे बोलिंग करता है, तब मुझे इस बात से बहुत बुरा लगा. लॉकडाउन में, हमने उसकी स्पीड पर बहुत मेहनत की. मैंने उसको कहा कि इस स्पीड वाली चीज़ पर काम करो. कुलदीप एक ट्रेडिशनल स्पिनर है जो कि गेंद को हवा में धुमाने पर विश्वास रखते हैं.

लेकिन अगर मॉर्डन क्रिकेट की डिमांड तेज गेंदबाजी है, तो उस पर भी काम कर लेते है. उनको कोई बहाना नहीं देते. शेन वॉर्न के बारे में सोचिए, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, उन्होंने कई बार कहा है कि वो कुलदीप की वैरायटी देखकर सरप्राइज थे. लेकिन इंडिया में ऐसा नहीं है. हर कोई कहेगा कि उनको कुलदीप पसंद हैं. और ये दुर्भाग्य है कि वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाते. अभी इसका क्या कर सकते है.’

बताते चलें, इंडिया वर्सेज़ श्रीलंका के बीच दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव को मौका दिया गया. युज़वेंद्र चहल फिट नहीं थे इस कारण कुलदीप खेले. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में तीन बड़े विकेट निकाले. और श्रीलंका का रिदम तोड़ दिया. जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

लेकिन कुलदीप के कोच को लगता है कि वो तीसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे. इसका ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा,

‘ऐसा हो सकता है, वो पहले भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद ड्रॉप हो चुके हैं.’

अंत में कुलदीप की तारीफ करते हुए कोच कपिल पांडे बोले,

‘मिडल ओवर्स में उनकी विकेट लेने की क्षमता उनको बाकी स्पिनर के मुकाबले टीम का बेहतर हथियार बनाती है. वर्ल्ड कप से पहले उन्हें और मैच खिलाने चाहिए.’

वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है. लेकिन उससे पहले 15 जनवरी को इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला होना है. देखना होगा कि उसमें कुलदीप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते है या नहीं.

वीडियो: IND vs SL T20 सीरीज़ जीतने के साथ भारत ने बहुत बड़ा रिकार्ड बना दिया

Advertisement

Advertisement

()