कृणाल पंड्या. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई. दोनों भाई इंडियनप्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. हार्दिक के वनडे डेब्यू के काफीवक्त बाद आखिरकार कृणाल को भी इंडिया की वनडे कैप मिली. कृणाल ने इंग्लैंड के खिलाफपहले वनडे से डेब्यू किया. और इस डेब्यू पर ही उन्होंने धाकड़ रिकॉर्ड सेट कर दिया.कृणाल को पारी के 41वें ओवर में बैटिंग का मौका मिला. 205 के टोटल पर हार्दिकपंड्या नौ गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए और फिर मैदान पर आए कृणाल. अपनीपहली गेंद पर सिंगल लेने वाले कृणाल ने अगला ओवर लेकर आए सैम करन को तीन चौके जड़दिए. स्टोक्स द्वारा फेंके गए 43वें ओवर में उन्होंने एक और चौका जड़ा. अपनी पहली10 गेंदों पर कृणाल 18 रन बना चुके थे. अगले दो ओवर्स में वह थोड़े स्लो हुए औरपांच गेंदें खेलकर सात रन ही बना पाए. कुल 18 गेंदों पर 29 रन बनाने के बाद कृणालने अपना पहला छक्का जड़ा. मिडल और लेग पर आई टॉम करन की यह फुल गेंद कृणाल के बल्लेसे टकराकर स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंच गई. फिर आया 48वां ओवर. मार्क वुडकी तीसरी और चौथी गेंद पर कृणाल ने चौका और छक्का जड़ दिया. इसी ओवर में सिंगल लेकरवह 25 गेंदों पर 49 के निजी स्कोर पर पहुंच गए.Krunal Pandya: (Fifty off 26 balls)Fastest fifty on ODI debut Joint fastest ODI fifty for India vs ENG Fastest ODIfifty by an Indian since 2012#INDvENG — Sampath Bandarupalli (@SampathStats)March 23, 2021 अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर कृणाल ने अपनी फिफ्टी पूरीकर ली. इसके साथ ही उन्होंने तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले. सिर्फ 26 गेंदों पर आई इसफिफ्टी के साथ ही कृणाल डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाज बन गए. साथही यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी थी. इतना ही नहीं साल2012 के बाद यह भारत के लिए लगी सबसे तेज वनडे फिफ्टी है. कृणाल 31 गेंदों पर 58 रनबनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने केएल राहुल के साथ 9.3 ओवर्स में 112 रन की पार्टनरशिपकी. इस पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने 50 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 317 रन बनाए.कृणाल हाल के हफ्तों में इंटरनेशनल डेब्यू पर फिफ्टी मारने वाले मुंबई इंडियंस केतीसरे प्लेयर हैं. उनसे पहले ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में खत्म हुईT20I सीरीज में यह कारनामा किया था.