पूर्व सेलेक्टर ने कहा, T20 वर्ल्डकप टीम में बड़ी चूक हो गई है!
श्रीकांत की नज़र में कौन सा खिलाड़ी इस टीम में होना चाहिए था.

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में निराशानजनक प्रदर्शन के बाद अब नजरें T20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) पर है. आगामी ICC टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. इस टीम में वैसे तो कई खिलाड़ियों की मौजूदगी और गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लेकिन मोहम्मद शमी को शामिल नहीं करने पर फैन्स बेहद खफ़ा हैं. शमी को टीम से बाहर रखने पर पूर्व सेलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikanth) ने भी टीम के सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं.
T20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं, जो पहली बार किसी ICC इवेंट में टीम की कप्तानी करेंगे. इस टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. जबकि संजू सैमसन और आवेश खान को टीम में जगह नहीं दी गई है. इनके अलावा रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर को रिज़र्व प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. लेकिन श्रीकांत के मुताबिक मोहम्मद शमी को रिज़र्व प्लेयर्स में नहीं बल्कि 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था.
#Shami को लेकर Srikanth ने उठाए सवालकृष्णमचारी श्रीकांत के मुताबिक हर्षल पटेल की जगह टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया जाना चाहिए था. उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा,
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि शमी का IPL रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो एक फ्रंटलाइन बॉलर रहे हैं. उन्होंने कहा,
IPL 2022 की बात की जाए तो मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. शमी ने बीते सीज़न 16 मैच में हिस्सा लिया. जिसमें उन्होंने 20 विकेट चटकाए.
एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से बाबर आजम को पीछे छोड़ा

.webp?width=60)

