The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kris Srikkanth suggests Hardik Pandya to leave Mumbai Indians Captaincy

हार्दिक मानेंगे श्रीकांत की सलाह? मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर फिर छिड़ी बहस

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. Hardik Pandya को लेकर पूर्व क्रिकेटर Kris Srikkanth ने बड़ी बात कह दी है.

Advertisement
pic
22 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:10 PM IST)
Hardik Pandya, Kris Srikkanth, IPL 2026
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने बड़ी बात कह दी. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 शुरू होने से भी कम समय है. लेकिन, इससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में कप्तानी को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है. टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनके मुताबिक, हार्दि‍क को IPL 2026 में खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. उन्हें टीम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंप देनी चाहिए.

दरअसल, IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. इसके बाद उन्हें कप्तान बना दिया गया. टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई. इस फैसले से फैंस काफी नाराज हुए और सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध किया. उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन दो सत्रों को मिला जुला रहा है. 2024 में जहां टीम अंतिम स्थान पर रही थी. पिछले सीजन टीम ने चौथे नंबर पर अपना अभ‍ियान खत्म किया था.

ये भी पढ़ें : PSL छोड़ IPL से जुड़े प्लेयर्स पर भड़के नकवी, कानूनी कार्रवाई की तक दे दी धमकी

श्रीकांत ने क्या कहा?

1983 ODI वर्ल्ड कप विनिंग टीम का सदस्य रहे श्रीकांत का मानना है कि टीम में पहले से दो वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं. ऐसे में हार्दिक को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा,

यह थोड़ी अजीब सी स्थिति बन गई है. हार्दिक ने खुद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता है. ऐसे में उन्हें कप्तानी छोड़कर खुद कहना चाहिए कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ही टीम को लीड करें. वह उन्हें सपोर्ट करेंगे.

हाल ही में टीम इंडिया ने ICC T20 वर्ल्ड कप ख‍िताब को बचाकर इतिहास रच दिया. इस दौरान सूर्या की कप्तानी की खूब तारीफ हुई. क्रिकेट के जानकारों का मानना था कि उनकी आक्रामक सोच, फील्ड पर फैसले लेने की क्षमता और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने का अंदाज उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाता है. इधर, हार्दिक पर काफी दबाव है. ऐसे में इस बार टीम को चैंपियन बनाने का उन पर बड़ा दारोमदार होगा. 

वीडियो: T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या पर किसने केस कर दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()