The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kraigg Brathwaite became first opener in test cricket history to remain unbeated in both the innings

इस क्रिकेटर ने वो किया, जो अब तक कोई नहीं कर पाया

जो कहते हैं टेस्ट क्रिकेट मर रहा है, वो पढ़ें.

Advertisement
Img The Lallantop
Source : AP
pic
जागृतिक जग्गू
4 नवंबर 2016 (Updated: 4 नवंबर 2016, 08:39 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
30 अक्टूबर 2016. पाकिस्तान वर्सेज वेस्टइंडीज. तीसरा टेस्ट मैच. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम. न्यूट्रल वेन्यू. हालांकि कहने को न्यूट्रल है. पाकिस्तान का होम ग्राउंड समझिये. पाकिस्तान वैसे तो 3 मैचों की टेस्ट सीरिज 2-1 से जीत गया लेकिन आखिरी टेस्ट क्रेग ब्रेथवेट ने वेस्टइंडीज के नाम कर दिया. और इसी के साथ वो बन गए दुनिया के पहले ओपनर जो टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में नॉट-आउट रहे. संडे को पाकिस्तान ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैलसा किया. समी असलम (74), युनूस खान (51), मिस्बाह-उल-हक (53) और सरफराज अहमद (51) ने शानदार बैटिंग की लेकिन वेस्टइंडीज बॉलर्स के आगे घुटने टेक दिए. पूरी टीम पहली पारी में 281 रन पर पवेलियन लौट गई. देवेन्द्र बिशू ने 4, गेब्रियल ने 3, जोशेफ ने 2 और चेज़ ने 1 विकेट लिया.
इसके बाद स्कोर चेज़ करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम. इनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 6 रन के स्कोर पर गिर गया. जॉनसन 1 रन के पर्सनल स्कोर पर पवेलियन के लिए कट लिए. पर ब्रेथवेट ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले. और 11 चौकों के साथ 142 रन ठोंक डाले. ब्रेथवेट के अलावा रॉस्टन चेज़ ने हाफ़ सेंचुरी बनाई. शेन डॉरिच ने 47 रन बनाए. पूरी वेस्ट इंडीज़ टीम 337 रन पर ऑल-आउट हो गई. उनके पास 56 रनों की लीड थी. पाकिस्तान की तरफ से वहाब रियाज ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिया. मोहम्मद आमिर ने 3 बैट्समैन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.kraigg2
दूसरी पारी खेलने के लिए पाकिस्तान के ओपेनर्स एक बार फिर से ग्राउंड पर थे. उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. और 48 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे. अजहर अली अगर आउट न होते तो सेंचुरी ठोंक गए होते. उन्हें 91 रन पर बिशू ने पवेलियन भेज दिया. सरफराज अहमद ने 41 रन बनाए. वेस्ट इंडीज़ के बॉलर्स ने पूरी पाकिस्तान टीम को 206 रनों पर पवेलियन शिफ्ट कर दिया. जेसन होल्डर ने आधी टीम को रफा-दफा किया. वहीं बिशू ने 3 का पत्ता साफ किया. वेस्टइंडीज को तीसरा मैच जीतने के लिए कुल 153 रन चाहिए थे. 56 रनों की लीड का इनको फायदा हुआ. ओपनर ब्रेथवेट और जॉनसन एक बार फिर से इनिंग्स ओपेन करने के लिए तैयार थे. पहली पारी की तरह इस बार भी जॉनसन सस्ते में निपट गए. बैट्समैन एक के बाद एक जा रहे थे.  लेकिन ब्रेथवेट और डॉरिच ने पारी संभाल ली. छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 87 रनों की पार्टनरशिप हुई. मजेदार बात तो ये थी कि दोनों बैट्समेन का पर्सनल स्कोर 60 था. इसी के साथ वेस्टइंडीज तीसरा मैच 5 विकेट से जीत गया. और ब्रेथवेट ने टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में आउट न होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ब्रेथवेट को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस अचीवमेंट के लिए सबने उनको बधाई दी. कैप्टन जेसन होल्डर ने कहा, 'हम लड़े और जीत गए. ब्रेथवेट ने दोनों इनिंग्स में बढ़िया पारी खेली. हम सीरिज हार गए लेकिन इससे बहुत कुछ सीखा है.' kraigg ब्रेथवेट ने इस इनिंग्स को अपने करियर की सबसे अच्छी इनिंग्स बताई है. वो चाहते हैं कि ऐसी पारियां वो हमेशा खेलें. 12 साल बाद वेस्टइंडीज के किसी ओपेनर ने एक मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी और हाफ सेंचुरी बनाई है. साल 2004 में क्रिस गेल ने ये कारनामा किया था. ब्रेथवेट और गेल, वेस्टइंडीज के एकमात्र ओपेनर हैं जिन्होंने पिछले 25 साल में ऐसा कारनामा किया है. ब्रेथवेट ने पहली दफा पाकिस्तान के खिलाफ ही सेंचुरी और हॉफ सेंचुरी स्कोर की थी. लेकिन वो उसमें आउट हो गए थे.
ये भी पढ़िये...श्रीसंत की फिल्म आ रही है, और कॉपी कर रहे हैं शाहरुख खान कोरेप के आरोप थे इसलिए क्रिकेट टीम में नहीं चुना गया ये प्लेयरबिशन सिंह बेदी ने 38 साल पहले पाकिस्तान को मैच जीतने दिया थामोहम्मद आमिर ने एक कैच लेने में सात साल लगा दिएहार्दिक पंड्या का टीम में आना टेस्ट क्रिकेट के लिए दुख भरी बात हैबिना देखे धोनी से तेज स्टम्पिंग करता है आंध्र का ये विकेटकीपर!

Advertisement

Advertisement

()