62.60. T20 क्रिकेट में अगर किसी बल्लेबाज़ की ये बैटिंग एवरेज है तो मानकर चलिए उसबंदे ने भर-भरकर रन बनाए हैं. आपको नाम बताएंगे तो आप कहेंगे हां यार ये तो वैसे भीखूब रन बनाता है. नाम है IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का. केएल राहुल2018 से पंजाब किंग्स टीम के साथ मौजूद हैं. मौजूद ही नहीं वो टीम के कप्तान भीहैं. लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम की रूठी किस्मत नहीं बदली. अब ऐसी खबरें हैंकि 2022 में राहुल पंजाब के कैम्प में नहीं दिखेंगे. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्सबता रही हैं कि राहुल ने पंजाब की टीम से अलग होने का फैसला कर लिया है. वो अगलेसीज़न यानि IPL 2022 में IPL की नई टीम लखनऊ के लिए खेलते दिख सकते हैं. इतना हीनहीं खबर तो ये भी है कि वो लखनऊ टीम की कप्तानी करेंगे. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्टके मुताबिक लखनऊ टीम की सीनियर मैनेजमेंट ने राहुल से कई बार मुलाक़ात की है. इनमुलाकातों में राहुल लखनऊ की टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो गए हैं. इतना हीनहीं वो टीम की कप्तानी करने के लिए भी तैयार हैं.Lucknow franchise has approached a few interesting names apart from KL Rahul andif they manage to get both, could turn out to be interesting going into theauctions. Ahmedabad, which is yet to get an intent letter from BCCI, seems tointerest many.— Venkata Krishna B (@venkatatweets) November 24, 2021 BCCI के नए नियमों केहिसाब से IPL 2022 के साथ जुड़ने वाली टीमें मेगा ऑक्शन से पहले केवल चार खिलाड़ियोंको अपने दल में रख सकती हैं. लेकिन जब तक मौजूदा आठ फ्रेंचाइज़ी अपने रिटेन किए हुएखिलाड़ी निर्धारित नहीं कर लेतीं. तब तक नई फ्रेंचाइज़ी खिलाड़ियों को अपनी टीम मेंसाइन नहीं कर सकती. मौजूदा टीमों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 30नवंबर है. IPL 2022 आठ टीमों से बढ़ाकर 10 टीमों के बीच खेला जाएगा. अगले साल होनेवाले IPL में पुरानी आठ टीमों के साथ लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें भी खेलेंगी.अक्टूबर के महीने में हुए ऑक्शन में RP-SG ग्रुप ने 7090 करोड़ में लखनऊ कीफ्रेंचाइज़ी अपने नाम की तो वहीं CVC कैपिटल ने 5625 करोड़ में अहमदाबाद टीम कीफ्रेंचाइज़ी हासिल की थी. इन दोनों टीमों के जुड़ने से मैचों की संख्या औरटूर्नामेंट का समय भी बढ़ने की उम्मीद है. 30 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों कीलिस्ट के बाद IPL 2022 ऑक्शन की तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा. जिसमें ये तय होगाकि कौन कौन से स्टार्स इस सीज़न बदली हुई टीमों में नज़र आ सकते हैं.