The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • KL Rahul post match comments after India beat Bangladesh by 3 wickets praises bowlers

मैच के बाद केएल राहुल की बातें तो उन्हीं पर सवाल खड़े कर रही हैं!

भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया.

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022, 02:25 PM IST)
KL Rahul post match reactions after Ind vs Ban 2nd Test
केएल राहुल (Courtesy: Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट से हराया. चौथी पारी में इंडिया की पारी लड़खड़ा रही थी, पर रवि अश्विन और श्रेयस अय्यर ने 71 रन की नाबाद पार्टनरशिप बनाकर इंडिया को जीत दिलाई. मैच में क्या हुआ, इस बारे में बताने से पहले आपको ये बताते हैं कि टीम इंडिया के अस्थाई कैप्टन केएल राहुल ने ये मैच जीतने के बाद क्या कहा.

केएल ने मैच के बाद कहा,

‘जो प्लेयर्स मिडल में बैटिंग करते हैं, आप उन पर भरोसा करते हैं. हमने इतना क्रिकेट खेल लिया है और हम जानते हैं कि कोई-न-कोई हमें मैच जिता देगा. मैं झूठ नही कहूंगा, ड्रेसिंग रूम में बहुत टेंशन थी. अश्विन और श्रेयस ने आज आसानी और स्टाइल से बैटिंग की. हमें पता था कि ये आसान नहीं होने वाला है, बांग्लादेश हमारे लिए मुश्किलें पैदा करेगी और उसने किया भी.’

राहुल ने आगे कहा,

‘नई गेंद पर बैटिंग करना ज्यादा मुश्किल था. हमने उम्मीद से ज्यादा विकेट्स खो दिए. हमने गलतियां की, पर हम इससे सीख लेंगे. उम्मीद करते हैं आगे चलकर हम इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पिछले 6-7 साल में हमारी बॉलिंग की डेप्थ अच्छी रही है. अश्विन और अक्षर ने अच्छी बोलिंग की. उमेश ने भी अपना काम किया. जयदेव बहुत दिन बात टीम में लौटे और उन्होंने शानदार बॉलिंग की.’

तो आपने देखा, राहुल ने क्या कहा. अब ये बयान सुनिए और फिर याद करिए कि वह खुद मिडल में कितनी देर रहते हैं. और फिर इन दोनों चीजों को आपस में जोड़कर जो निष्कर्ष चाहें, निकाल सकते हैं.

# IndvsBan 2nd Test

चलिए, वापस लौटते हुए इस टेस्ट में क्या हुआ, ये बता देते हैं. बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. मोमिनुल हक़ ने 84 रन बनाकर बांग्लादेश को 227 तक पहुंचाया. भारत के लिए उमेश यादव और रवि अश्विन ने शानदार बोलिंग की. दोनों ने चार-चार विकेट लिए. पहली पारी में इंडिया के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 159 रन की पार्टनरशिप बनाई.

पंत ने 93 और अय्यर ने 87 रन बनाए. कैप्टन शाकिब-अल-हसन और तैजुल हसन ने चार-चार विकेट निकाले. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाए. लिटन दास ने 73 और ज़ाकिर हसन ने 51 रन बनाए. इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. 145 रन का टार्गेट चेज़ करने उतरी टीम इंडिया 74 पर सात विकेट गंवा चुकी थी. उसके बाद अश्विन अन्ना ने अय्यर के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. टीम इंडिया इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज़ खेलेगी. ये सीरीज़ 3 जनवरी से शुरू होगी.

वीडियो: Ind vs Ban मैच में जयदेव उनादकट ने आते ही अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया!

Advertisement

Advertisement

()