राहुल की बैटिंग और कप्तानी ने लखनऊ को हरा दिया?
ऐसे कैसे चलेगा राहुल भैया?

केएल राहुल. लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान. राहुल लंबे वक्त से अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर लोगों के निशाने पर हैं. और 15 अप्रैल, शनिवार को पंजाब के खिलाफ़ लखनऊ की हार के बाद उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में है.
लखनऊ में खेले गए इस मैच में पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. पंजाब के रेगुलर कप्तान शिखर धवन अनफिट होने के चलते इस मैच में नहीं खेले थे. उनकी जगह सैम करन को कप्तानी मिली थी. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की शुरुआत स्लो हुई.
दोनों ओपनर्स ने 7.4 ओवर्स में 53 रन जोड़े. और इसी स्कोर पर काएल मेयर्स आउट हुए. उन्होंने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए. इसके बाद लखनऊ का मिडल ऑर्डर ध्वस्त हो गया. कृणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस को छोड़, कोई भी बैटर डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया.
# KL Rahul vs PBKSकप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. उन्होंने इन रन्स के लिए 56 गेंदें लीं. लखनऊ ने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए. पंजाब के कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाले. जबकि कगीसो रबाडा को दो और अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, सिकंदर रज़ा को एक-एक विकेट मिला.
जवाब में पंजाब की शुरुआत ठीक नहीं रही. ओपनर अथर्व बिना खाता खोले, जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. मैथ्यू शॉर्ट ने 34 और हरप्रीत सिंह ने 22 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. जबकि सिकंदर रज़ा ने 57 रन बनाए. यह उनकी पहली IPL फिफ्टी थी. अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी.
पंजाब ने तीन गेंदें बाक़ी रहते ही मैच दो विकेट से अपने नाम कर लिया. और उनकी इस जीत में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का भी रोल रहा. पहले तो उन्होंने अपनी ही स्पीड से रन बनाए. और फिर कप्तानी के वक्त भी उनसे ग़लती हुई. राहुल ने रवि बिश्नोई को पहला ओवर तब दिया, जब पंजाब की पारी के 14 ओवर खत्म हो चुके थे.
उनसे पहले कृणाल पंड्या और कृष्णप्पा गौतम ने मिलकर सात ओवर फेंके. और इन ओवर्स में इन दोनों ने 63 रन लुटाए. कृणाल पर तो पंजाब के बैटर ज्यादा ही मेहरबान थे. लेकिन फिर भी राहुल ने बिश्नोई को रोके रखा.
अंत में बिश्नोई इस मैच में कुल 2.3 ओवर्स ही बोलिंग कर पाए. और इन पंद्रह गेंदों में उन्होंने 18 रन देकर दो अहम विकेट अपने नाम किए. बिश्नोई ने अपने पहले ही ओवर में सैम करन और फिर सिकंदर रज़ा को वापस भेजा.
वीडियो: केएल राहुल IPL में 600 मत बनाना लेकिन ये जरूर करना

