कोलकाता वर्सेज चेन्नई. ईडन गार्डन्स का मैदान. चेन्नई में हारने के बाद कोलकाताचेन्नई से बदला लेने के इरादे से उतरी. चेन्नई में कोलकाता का कोई बल्लेबाज़ नहींचला था. रसेल की फिफ्टी निकाल दें तो बताने लायक कुछ नहीं बचा था. कोलकाता के मैदानपर केकेआर पहले बैटिंग करने उतरी. क्रिस लिन ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन नारायण नहींचल पाए. उनके पीछे-पीछे नितीश राणा और रॉबिन उथप्पा भी चलते बने. इन तीनों में लोस्कोर बनाने के आलावा एक और भी समानता है. वो ये कि ये तीनों कैच आउट हुए. और जिसखिलाड़ी ने इनका कैच लिया उसका नाम है फाफ डू प्लेसी. कैच तीनों ही ज़ोरदार थे लेकिनजिस खास फील्डिंग एफर्ट के लिए हम आपको यहां लेकर आये हैं उसपर एक नज़र मार लीजिए.M29: KKR vs CSK – Robin Uthappa Wicket https://t.co/MuMQQP5M9H via @ipl— Ajay Panwar (@tobeajay) April 14, 2019 है ना कमाल का कैच. चेन्नई की टीम मेंकाफी अच्छे फील्डर्स हैं. एक फील्डर हैं. नाम है डीआर शौरी. आज खेल नहीं रहे. सबफील्डर बनकर मैदान पर आये थे लेकिन अपना काम कर गए. उन्होंने कैच लिया. और कैच भीकोई छोटा मोटा नहीं. आईपीएल में सभी टीमों के नाक में दम कर चुके आंद्रे रसेल काकैच. ये देखिये.M29: KKR vs CSK – Andre Russell Wicket #IPLhttps://t.co/Cm2ngPwWTB— Ajay Panwar (@tobeajay) April 14, 2019 फाफ डू प्लेसी ने मैच में 4 कैच लिए. डूप्लेसी ने सुनील नारायण, नितीश राणा, रोबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक के कैच लपके.इमरान ताहिर को भी 4 विकेट मिले. कोलकाता के 8 विकेट गिरे जिनमें 7 कैच आउट हुए. आजके मैच में कोई भी कैच ड्रॉप नहीं किया गया. देखते हैं. कोलकाता ने 20 ओवरों में 8विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. कोलकाता का स्कोर ऐसा नहीं है जिसे चेज़ करने मेंदिक्कत नहीं आनी चाहिए. लेकिन क्रिकेट है. कुछ भी हो सकता है. मगर चेन्नई ने अपनीबेहतरीन कैचिंग से साफ कर दिया है कि टीम इसपर जबरदस्त मेहनत कर रही है और वो इसपॉलिसी पर काम कर रहे हैं कि Take Catches, Win Matches.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-