The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kiran more questions R Ashwin's selection in the Asia cup squad and said Axar would have been a better option.

वो एशिया कप टीम में कैसे हैं?...स्टार प्लेयर के सेलेक्शन से नाखुश हैं पूर्व सेलेक्टर

लंबे वक्त के बाद T20I टीम में लौटे रविचंद्रन अश्विन पर उठे सवाल.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2022, 07:52 PM IST)
INDIAN TEAM
भारतीय टीम (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हाल ही में एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस T20I टूर्नामेंट के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है. हालांकि टीम चुने जाने के बाद से कई खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठ चुके हैं. इन प्लेयर्स में अब दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हो गए हैं.

अश्विन को एशिया कप टीम में अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी के ऊपर चुना गया. जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सेलेक्टर रह चुके किरण मोरे ने इस पर सवाल खड़े किए हैं. किरण मोरे के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन का सेलेक्शन समझ से परे है.

# पटेल-शमी को मिलना चाहिए मौका

किरण मोरे के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन का IPL रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं है, लेकिन फिर भी उनको टीम का हिस्सा बनाया गया. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

‘मैं काफी हैरान था कि रवि अश्विन को टीम में कैसे शामिल किया जा सकता है? और हर बार. पिछले वर्ल्ड कप में भी अश्विन को टीम में चुना गया था, लेकिन उनको खिलाया नहीं गया था. उनके IPL रिकॉर्ड को देखिए, वो भी कुछ खास नहीं है. मुझे लगता है कि अश्विन की जगह शमी या अक्षर पटेल को टीम में लिया जाना चाहिए था. मुझे विकेट लेने वाले गेंदबाज चाहिए और शमी नई गेंद से, बीच के ओवर्स में और अंतिम में भी विकेट चटका सकते हैं. वह पक्का विश्व कप टीम में होंगे. जबकि अक्षर ने हाल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.’

# श्रीकांत भी उठा चुके सवाल

इससे पहले वेस्टइंडीज़ दौरे में उनको चुने जाने को लेकर पूर्व सिलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भी सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था,

‘यह एक बड़ा सवाल है. अश्विन के बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं है. उन्हें ड्रॉप क्यों नहीं किया गया. वो काफी समय से टीम में नहीं थे, उन्होंने इंग्लैंड में T20I नहीं खेला और फिर अचानक वेस्टइंडीज के लिए T20I में वो क्यों हैं. यह हम सभी के लिए भ्रमित करने वाला है. क्योंकि आपके पहले स्पिनर जडेजा हैं. जबकि दूसरे स्पिनर के तौर पर चहल, अश्विन या अक्षर में से कोई होंगे. मेरे पहले विकल्प चहल होंगे क्योंकि वो रिस्ट स्पिनर हैं.’

IPL 2022 की बात की जाए तो आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 17 मैच में 41.92 की औसत से कुल 12 विकेट लिए थे. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की T20I सीरीज के जरिए अश्विन की T20I टीम में वापसी हुई थी. पिछले साल विश्व कप में खेलने से पहले करीब चार साल तक वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. 2017 से टीम से बाहर रहे अश्विन को 2021 के T20I वर्ल्ड कप के लि अचानक से टीम में शामिल कर लिया गया. हालांकि इसके कुछ ही समय बाद उनको फिर से टीम से बाहर कर दिया गया था.

एशिया कप से मोहम्मद शमी के बाहर होने पर भड़क गए फैंस

Advertisement

Advertisement

()