'चेज़ किंग धोनी से हर युवा बल्लेबाज़ को सीखना चाहिए'
युवा बल्लेबाज़ों को इससे बहुत फायदा मिलेगा.
.webp?width=210)
एम एस धोनी. द मैन. द मिथ. द लेजेंड. धोनी फै़न्स की माने तो उनके जैसा चेज़ करने वाला न तो क्रिकेट ने कभी देखा, ना ही देखेगा. इस मामले में धोनी को अभी भी उनके फै़न्स विराट कोहली, माइकल बीवन और एबी डी विलियर्स से बीस ही मानते हैं. धोनी का मैच को आखिरी ओवर्स तक लेकर जाना और प्रेशर सिचुएशन में जीत लेना उनकी ख़ासियत है. और अब एक पूर्व क्रिकेटिंग दिग्गज ने भी इस बात की पैरवी की है.
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने कहा है कि युवा बल्लेबाज़ों को मैच कैसे फिनिश करना है, ये धोनी से सीखना चाहिए. धोनी ने हाल ही में बताया था कि अगर आप T20 क्रिकेट में 200 चेज़ कर रहे हैं, तो आपको मैच को डीप लेकर जाना होता है. यानी आखिरी कुछ ओवर्स तक. पीटरसन का बयान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद आया. इस मैच में RCB 201 का टार्गेट चेज़ कर रही थी. पर 21 रन से हार गई. मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पीटरसन ने कहा -
जब आप 200 रन चेज़ कर रहे होते हैं, तब आपको मैच को डीप ले जाना होता है. एम एस धोनी, चेज़ के किंग ने न जाने कितनी बार ये कहा है कि आपको ऐसे मैच डीप ले जाने होते हैं. मैच को 18वें, 19वें और 20वें ओवर तक ले जाना चाहिए.
पीटरसन ने आगे ये भी बताया कि चेज़ करते हुए बल्लेबाज़ क्या गलती कर रहे हैं. उन्होंने कहा -
ऐसे चेज़ करते हैं धोनीआजकल ये हो रहा है. बल्लेबाज़ 200 का टार्गेट देख रहे हैं और मैच 12वें या 13वें ओवर में ही जीतने की कोशिश कर रहे हैं. बॉलर्स पर बहुत प्रेशर था और मुझे लगता है विराट कोहली ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, वो एक शानदार कैच पर आउट हुए. क्रिकेट में ऐसा ही होता है.
एमएसडी ने एक मैच के बात बताया था कि जो भी फिनिश कर रहा है, उसे मैच को डीप ले जाना चाहिए, कमज़ोर बॉलर्स को टार्गेट करना चाहिए, पैनिक नहीं करना चाहिए, खराब बॉल्स पर रन्स निकालने चाहिए और विरोधी टीम की इज़्ज़त करनी चाहिए. ये ज्ञान हर युवा बल्लेबाज़ को सीख के तौर पर लेना चाहिए.
KKR vs RCB में क्या हुआ?मैच की बात करे तो विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. कोलकाता के ओपनर्स जेसन रॉय और नारायण जगदीशन ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर्स में 83 रन जोड़ डाले. जगदीशन ने 29 गेंदों पर 27 रन बनाए. जबकि रॉय ने इतनी ही गेंदों पर 56 रन बना डाले. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान नितीश राणा ने सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रन कूट डाले. रिंकू सिंह ने 10 गेंदों पर 18 जबकि डेविड वीजा ने सिर्फ़ तीन गेंदों पर 12 रन बनाए. RCB के लिए वानिंदु हसरंगा और विजय कुमार ने दो-दो विकेट निकाले. जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला.
जवाब में RCB ने बहुत तेज शुरुआत की. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने सिर्फ़ दो ओवर्स में तीस रन बना डाले. लेकिन सुयश शर्मा ने तीसरे ओवर में डु प्लेसी और पांचवें ओवर में शहबाज़ अहमद का विकेट ले RCB को बैकफुट पर धकेल दिया. बहुत कोशिशें करने के बाद भी कोहली की टीम 179 रन ही बना पाई. कोहली ने 37 गेंदों पर 54 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. जबकि महिपाल लोमरोर ने 34 और दिनेश कार्तिक ने 22 रन बनाए. KKR के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन, जबकि सुयश शर्मा और आंद्रे रसल ने दो-दो विकेट लिए.
CSK vs RR27 अप्रैल की शाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. इस मैच में संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. धोनी फै़न्स को उनका चेज़ देखने को मिलेगा या नहीं, ये तो मैच में ही पता चलेगा.
वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

