कीगन पीटरसन. साउथ अफ्रीका की नई उम्मीद. भारत के खिलाफ बल्ले से कमाल करने के बादकीगन पीटरसन ने फील्डिंग में भी अपना लोहा मनवाया है. केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिनपीटरसन ने हैरतअंगेज कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया. बात तीसरे दिन के पहले ओवर कीहै. गेंद मार्को येनसन के हाथ में थी. ओवर की दूसरी गेंद. मार्को येनसन को पिच सेअतिरिक्त उछाल मिली. गेंद लेग स्टंप पर थी. पुजारा ठीक से खेल नहीं पाए. बचने कीकोशिश की. गेंद ने ग्लव्स और बल्ले को छुआ. और फिर लेग गली में तैनात कीगन पीटरसनने हवा में लंबी छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया. कीगन पीटरसन के इसकैच पर खुद पुजारा हैरान रह गए. किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कीगन पीटरसनऐसा भी कुछ कर जाएंगे. चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर आउट हुए. 33 गेंदों का सामनाकिया और अपनी पारी में दो चौके लगाए.What a catch by Keegan Petersen! This is a good start for the #Proteas. #SAvIND#SABCcricket pic.twitter.com/6zfo6TLU5d— SABC Sport (@SPORTATSABC) January 13, 2022 साउथ अफ्रीका को पुजारा के रूप मेंतीसरी सफलता मिली. इतना ही नहीं, मार्को येनसन ने पुजारा का विकेट लेते ही बड़ारिकॉर्ड भी बना दिया. अब वह साल 1992 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू टेस्टसीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. मार्को येनसन ने शॉनपॉलक को पछाड़ा. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1995-96 में 16 विकेट झटके थे. इसटेस्ट सीरीज में पुजारा, येनसन का 17वां शिकार बने. और इन सबके बीच कीगन पीटरसन केहैरतअंगेज कैच की खूब चर्चा हो रही है. साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सीने कीगन पीटरसन की तारीफ करने में जरा भी देरी नहीं की. तबरेज शम्सी ने पीटरसन केकैच पर लिखा,Oh my goodness!!!!!@KeeganKP 🔥🔥— Tabraiz Shamsi (@shamsi90) January 13, 2022 जबकि एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'क्यावो एक पक्षी है? क्या वो एक प्लेन है? वो कीगन पीटरसन हैं, जिन्होंने लेग स्लिप मेंदाई ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच लपका है. दिन की दूसरीगेंद पर ही पुजारा चलते बने. साउथ अफ्रीका की शानदार शुरुआत.Is that a bird? Is that a plane? It's just Keegan Petersen flying to his rightto take the catch of the series at leg slip. Stunning one-handed pluck. Pujarais gone second ball of the day. What a start for South Africa! #INDvSA #SAvIND— Anand Vasu (@anandvasu) January 13, 2022 पीटरसन के इस शानदार कैच पर एक ट्विटरयूजर ने तो उन्हें स्पाइडरमैन करार दे दिया. और लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में एक औरस्पाइडरमैन. कीगन पीटरसन.'Another spiderman in test cricket. Keegan Petersen 🔥 pic.twitter.com/Z6slUiUwke— Raja Sekhar Cricket (@CricketWithRaju) January 13, 2022 एक अन्य ट्विटर यूजर नेपीटरसन की तरफ करते हुए लिखा, 'कीगन पीटरसन के द्वारा एक शानदार कैच. साउथ अफ्रीकाको मैच में बनाए रखने के लिए कीगन पीटरसन अपनी तरफ से सब कुछ दे रहे हैं.'A terrific take from Keegan Petersen. He his giving everything from his end tomake South in thecontest.#cricket#CricketTwitter#INDvsSA#SAvsINDpic.twitter.com/1nATTAM3uI— CricInformer(Cricket News & Fantasy Tips) (@CricInformer) January 13, 2022 बतादें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतने पहली पारी में कोहली के 79 रन की बदौलत 223 रन बनाए थे. जवाब में भारतीयगेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 210रन पर समेट दिया. जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक पांच विकेट झटके. तीसरे दिन का खेलप्रगति पर है. लंच तक भारत ने चार विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं.