कटरीना कैफ़. अफ़ग़ान जलेबी. जो काला चश्मा लगाती है. जो हज़ारों के नोट का छुट्टाकराने जाती हैं. जिनकी बस गले लग जाने की ख्वाहिश है. जो पैसे पे मरती है. जो कमलीहो चुकी है. हाल ही में कटरीना अपनी टोन की हुई बॉडी के लिए खबरों में आई थीं. उनकीतारीफ़ हो रही थी. एक दोस्त है मेरी. कहती है वैसी ही बॉडी टोन करेगी. लग रहा थाकटरीना अपनी चुप रहने वाली, छुपी रहने वाली, अपने तक लिमिटेड रहने वाली इमेज सेबाहर आयेंगी. लेकिन हो उल्टा रहा है. वो फेसबुक की एंजल पलक बनती जा रही हैं. पापाकी प्रिन्सेज़. लवी-डवी बन गयी हैं. फोटू डाल रही हैं. इधर देखो. कह रही हैंNocturnally yours. चमगादड़ को Nocturnal जानवर कहते हैं. उल्लू को भी. माने निशाचर.अब Nocturnally yours का क्या मतलब है, सोच कर प्राण सूख रहे हैं.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1781331395477398/"]--------------------------------------------------------------------------------ये फोटो उन्होंने डाली है और इसके कैप्शन में लिखा है 'इनर पीस (अंदरूनी शांति),इनर पीस. मास्टर शीफू से जिंदगी के सबक.' फोटो में पोज़ बनाकर जिन मास्टर शीफू केबारे में उन्होंने लिखा है, वो दरअसल हॉलीवुड फिल्म 'कंग फू पांडा' में एक पात्र हैजो रेड पांडा है और अपने गोल-मटोल पू को इनर पीस के जरिए लड़ना सिखाता है. कटरीनाबहुत स्मार्ट हैं कि अपनी क्यूट छवि बनाने के लिए उन्होंने इस फिल्म का उदाहरणदिया. इससे क्यूट कोई दूजी फिल्म नहीं. अनिवार्य फिल्म है. लेकिन किसी टीनएजर जैसीये हरकतें और क्यूटत्व बॉलीवुड में आलिया भट्ट ने पहले ही अपने हिस्से ले रखा है.कटरीना कितना ही ट्राई कर लें उन पर जमेगा नहीं. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1781574008786470/"]--------------------------------------------------------------------------------फिर अगली फोटो लीजिए. कहती हैं "जिस मोहब्बत में दीवानगी न हो, वह मोहब्बत हीनहीं..." वाह! कुछ दिन में देर रात कुमार सानू के गाने न चांपने लगें. "इक ऐसा लड़काथा, जिसे में प्यार करती थी..." [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780443612232843/"]--------------------------------------------------------------------------------"Sometimes all you need is a hug." Awwwwwww <3 [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780532285557309/"]--------------------------------------------------------------------------------अब ये तो सुपर ही है. उन्होंने आगे वाली फोटो के साथ लिखा है, I'm just a girlstanding in front of a bowl of soup, asking it to be a donut. मतलब, 'मैं तो बसएक लड़की हूं जो सूप के बाउल के सामने खड़ी हूं और इससे कह रही हूं कि ये डोनट बनजाए.' ज्यादा दिमाग मत लगाइए. इस लाइन का सही रेफरेंस बताते हैं. दरअसल ये डायलॉग1999 में रिलीज हुई रोमैंटिक कॉमेडी 'नॉटिंग हिल' में जूलिया रॉबर्ट्स की कैरेक्टरएना बोलती है जो एक हॉलीवुड एक्ट्रेस है. वो ह्यू ग्रांट के कैरेक्टर विल से प्यारकरती है और जब दोनों का रिश्ता टूट सा रहा होता है तो वो भावुक और डेस्परेट होतेहुए कहती है, 'मैं तो बस एक लड़की हूं, एक लड़के के सामने खड़ी हूं और उससे प्यार करनेको कह रही हूं'. कटरीना ने उसी लाइन को बदलकर दलिया कर दिया है.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/KatrinaKaif/photos/a.1740414832902388.1073741828.1740411316236073/1780964455514092/"] 'नॉटिंग हिल' वर्ल्ड की टॉप रोमैंटिक कॉमेडीज़ में से है. इस फिल्म का वो सीन भीबड़ा रेलेवेंट है जहां एना विल के घर रात गुजारती है और सुबह देखती है कि मीडिया कोकहीं से पता चल गया है और बाहर भीड़ है, ऊपर से विल का रूम-पार्टनर अंडरवियर में गेटखोलता है और फोटो भी खिंचवा देता है. इससे एना बिफर जाती है. विल उसे समझाने कीकोशिश करता है कि ये तो बस एक न्यूजपेपर की खबर है जो एक दिन में पुरानी पड़ जाएगी.आज के पेपर कल तक फेंक दिए जाएंगे. तो वो कहती है, 'तुम समझे नहीं. जब जब मेरे बारेमें कभी, कोई कहीं भी लिखेगा, ये खबर (अफेयर की) हर बार दोहराई जाएगी. पेपर येहमेशा लिखेंगे. मैं हमेशा पछताऊंगी'. एना का ये डायलॉग आज भी खूब रेलेवेंट हैं.खासकर हैशटैग और टि्वटर ट्रेडिंग के दौर में. कटरीना भी ये भूल रही हैं. वे एक नईकटरीना बनने की कोशिश में हैं लेकिन वे जब जब नई छवि बनाने की कोशिश करेंगी, उनकीहर पुरानी छवि पर फिर से बात हो रही होगी. लेकिन फिर भी उन्हें बेस्ट ऑफ लक!