'राजनीति की वजह से हुए मजबूर...' विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा
Rohit Sharma और Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर पूर्व क्रिकेटर कर्सन घावरी ने BCCI पर बड़ा आरोप लगा दिया है.
.webp?width=210)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए काफी वक्त हो चुका है. यहां तक कि इसके बाद भारत-इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जा चुकी है. लेकिन अभी भी इसको लेकर चर्चा हो रही है. अब पूर्व क्रिकेटर कर्सन घावरी ने रोहित-विराट के रिटायरमेंट को लेकर BCCI पर बड़ा आरोप लगा दिया है.
घावरी के मुताबिक BCCI की ‘राजनीति’ और सलेक्शन पैनल के अध्यक्ष अजीत अगरकर की वजह से दोनों ने रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने विक्की लालवानी शो में कहा,
ये भी पढ़ें: गेस्ट इन द न्यूजरूम: हार्दिक ने IPL से निकलवाया? चैपल ने किसका करियर बर्बाद किया? इरफान पठान ने सब बताया
घावरी ने आगे कहा,
नहीं मिला था फेयरवेल टेस्टदोनों ही प्लेयर्स ने मई 2025 में कुछ दिनों के ही अंतराल पर टेस्ट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. दोनों में से किसी भी प्लेयर को फेयरवेल नहीं मिला था. जिसको लेकर काफी सवाल उठे थे. BCCI पर इसको लेकर सवाल उठे और इस पर 'लल्लनटॉप' के स्पेशल वीकली प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था,
पुजारा ने आगे कहा था,
बताते चलें कि विराट ने 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े. जबकि रोहित ने 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए थे.
वीडियो: गंभीर-पिच क्यूरेटर विवाद को लेकर अंग्रेजों पर भड़के इरफान पठान, क्या बोले?

.webp?width=60)

