फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी और ज़रूरी खबरें आपको यहां पढ़ने को मिल जातीहैं. आज नीचे पढ़िए कब रिलीज़ हो रही है नेटफ्लिक्स की स्ट्रेंजर थिंग्स. कैसा हैसाक्षी तंवर की फिल्म माई का ट्रेलर और पंजाब के सीएम भगवंत मान को मक्खन लगानेवाली बात पर कपिल ने क्या जवाब दिया.1. थ्रिलर सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरूअमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है.साल 2018 में आया इसका पहला सीज़न, सेम नेम की नॉवेल पर बेस्ड था. इसकी पॉपुलैरिटीको देखते हुए मेकर्स ने इसके दो और सीज़न्स बना दिए. जिन्हें नेटफ्लिक्स पर देखा जासकता है.2. 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के चौथे सीज़न का फर्स्ट लुक आयानेटफ्लिक्स की ओरिजनल वेब सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के चौथे सीज़न का फर्स्ट लुक आगया. मेकर्स ने शो की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें इलेवेन, माइक, स्टीव,नैन्सी, रॉबिन और लूकस नज़र आ रहे हैं. इस चौथे सीज़न को दो पार्ट में रिलीज़ कियाजाएगा.65 days to go for Stranger Things Season 4. 6+5 = Eleven Coincidence? Probably!WE’RE JUST EXCITED FOR THE FIRST LOOK IMAGESArrives May 27th. pic.twitter.com/ICRODPm931— Netflix India (@NetflixIndia) March 23, 2022पहला पार्ट 27 मार्च को और दूसरा 01 जुलाई को आएगा.3. 'मनी हाइस्ट' के मेकर धांसू सीरीज़ बनाने जा रहे हैंस्पैनिश क्राइम ड्रामा सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' के क्रिएटर, एलैक्स पीना जल्द हीनेटफ्लिक्स के लिए अगली सीरीज़ बनाने जा रहे हैं. ये सीरीज़ कोविड-19 पैनडेमिक परबेस्ड होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एक लक्जरी अंडरग्राउंड बंकर को दिखायाजाएगा. जिसे स्पेशली पैनडेमिक के लिए तैयार किया जाता है.4. शिवा निरवाना की फिल्म में दिखेंगे विजय-समांथाविजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु जल्द ही शिवा निरवाना की फिल्म में साथ नज़र आनेवाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म कश्मीर के बैकड्रॉप पर बनाई जाएगी. फिलहालमूवी का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है. सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक फिल्मकी शूटिंग शुरू हो सकती है.5. 'जीवन भीमा योजना' में अरशद वारसी-विजय राजअरशद वारसी, विजय राज, संजीदा शेख और पूजा चोपड़ा जल्द ही 'डॉली की डोली' फेमअभिषेक डोगरा की फिल्म 'जीवन भीमा योजना' में नज़र आएंगे. ये एक क्राइम कॉमेडीफिल्म होगी. जिसमें अरशद वारसी का डबल रोल होगा.6. प्रशांत वर्मा की सुपरहीरो फिल्म 'अधीरा' का टीज़र आयानेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली सुपरहीरो फिल्म 'अधीरा' कीअनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म से RRR के प्रड्यूसर दान्या के बेटे कल्याण देसाई अपनाएक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.ये फिल्म पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी.7. खत्म हुई 'एक विलेन रिटर्न' की शूटिंगअर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न'की शूटिंग खत्म हो गई. टीम ने बुधवार, 23 मार्च को रैपअप पार्टी की. साल 2014 मेंआई 'एक विलेन' की ये सीक्वल फिल्म, 08 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी.8. जब शाहरुख, सलमान और करण बने बैकग्राउंड डांसरफराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की है. जिसमें शाहरुख खान,करण जौहर और सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं. फराह ने उन तीनों को बैकग्राउंडडांसर बताया है. फोटो संजय कपूर और महीप कपूर के संगीत की है.View this post on InstagramA post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)जिसमें अनिल कपूर भी नज़र आ रहे हैं.9. सुधांशु सरिया की 'सना' से राधिका का फर्स्ट लुक आयासुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मूवी से राधिका मदान काफर्स्ट लुक सामने आया है.View this post on InstagramA post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)इस वुमेन ओरिएंटेड फिल्म में राधिका एक ऐसी महिला का रोल प्ले कर रही हैं जो अपनेही दिल और दिमाग के बीच उलझी हुई रहती है.10. अर्जुन कपूर शुरू करेंगे 'द लेडी किलर' की शूटिंग'एक विलेन रिटर्न' के बाद अर्जुन जल्द ही अपनी नेक्स्ट फिल्म 'द लेडी किलर' कीशूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म को अजय बहल डायरेक्ट करेंगे.जिसकी शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी.11. इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में परिणीति चोपड़ाइम्तियाज़ अली, अमर सिंह चमकीला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इसफिल्म में परिणीति चोपड़ा नज़र आएंगी. परिणीति और इम्तियाज़ की साथ में ये पहलीफिल्म होगी.12. साक्षी तंवर की सीरीज़ 'माई' का ट्रेलर आ गयासाक्षी तंवर, वामिका गब्बी और राइमा सेन की सीरीज़ 'माई' का ट्रेलर आज रिलीज़ होगया. कहानी एक मां की है. जो अपनी बेटी के साथ हुए क्राइम का पता लगाने और उसकी मौतके पीछे की वजह जानने के लिए हर हद पार कर जाती है.इसे 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.13. भगवंत मान को मक्खन लगाने वाली बात पर कपिल का बयानकपिल शर्मा अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल पंजाब के नएमुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कपिल ने ट्वीट किया था. जिसके बाद लोगोंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक शख्स ने कपिल से पूछा कि क्या हरभजन की तरहवो भी राज्यसभा टिकट के लिए सीएम को मक्खन लगा रहे हैं? इसी का रिप्लाई करते हुएकपिल ने ट्वीट किया. लिखा, ''बिल्कुल नहीं मित्तल साहब, बस इतना सा ख्वाब है कि देशतरक्की करे. बाकी आप कहो तो आपकी नौकरी के लिए कहीं बात करूं?''बिलकुल नहीं मित्तल साहब, बस इतना सा ख़्वाब है कि देश तरक़्क़ी करे बाक़ी आप कहोतो आपकी नौकरी की लिए कहीं बात करूँ ? https://t.co/GLnW38eG2b— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 23, 2022कपिल के इस जवाब को लोग हाथो-हाथ ले रहे हैं. कितने यूज़र्स ने तो कपिल से नौकरीलगवाने की डिमांड भी कर दी है.14. 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल क्यों नहीं बना, पता चल गयाशेखर कपूर ने बताया कि उन्होंने अभी तक अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' कासीक्वल क्यों नहीं बनाया. एक मीडिया इवेंट में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंनेकहा कि अगर फिल्म के राइट्स उनके पास होते तो वो कब का 'मिस्टर इंडिया 2' बना चुकेहोते. फिलहाल वो अमीश की किताब 'द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलूहा' पर सीरीज़ बनाने जा रहेहैं.15. सलमान ने खत्म की चिरंजीवी की 'गॉडफादर' की शूटिंगसलमान खान ने चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म 'गॉडफादर' की शूटिंग पूरी कर ली. इस कैमियोरोल से सलमान तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. ये फिल्म मलयालम फिल्म'लूसिफर' की ऑफिशियल तेलुगु रीमेक है. जिसे मोहन राजा डायरेक्ट कर रहे हैं.16. जुलाई में वरुण-समांथा शुरू करेंगे 'सिटाडेल' की शूटिंगवरुण धवन और समांथा प्रभु जल्द ही अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जनमें दिखाई देंगे. जिसे राज एंड डीके बनाने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट केमुताबिक इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी. इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़किया जाएगा.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म भी देख सकते हैं. इसेरोज़ाना शाम हमारे यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया जाता है.