The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kapil Dev responds on Virat kohli and sachin tendulkar comparision and gives a perfect answer

कोहली या सचिन में कौन बेहतर? दिग्गज कप्तान ने इस सवाल का बड़ा ही सही जवाब दिया है

सचिन की राह पर चलते हुए कोहली भी कोहली भी एक के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं

Advertisement
pic
22 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2023, 05:17 PM IST)
Virat kohli, Sachin tendulkar, Kapil Dev
विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर (ICC/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli). साल 2022 शतक के साथ ख़त्म करने वाले कोहली ने साल 2023 की शुरुआत और भी धमाकेदार अंदाज में की है. पूर्व भारतीय कप्तान ने इस साल अब तक 2 सेंचुरी जड़ी है. ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से की जाने लगी है. ऐसे में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.

मास्टर ब्लास्टर ने अपने 24 साल लंबे क्रिकेट करियर में अनेकों रिकॉर्ड्स बनाए. कोहली भी उनकी राह पर चलते हुए एक के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. ऐसे में कपिल देव ने कहा है कि दो अलग-अलग जेनरेशन के प्लेयर्स की तुलना नहीं की जानी चाहिए.

# Kapil Dev का सटीक जवाब

पूर्व भारतीय कप्तान से गल्फ न्यूज़ के एक इंटरव्यू के दौरान सचिन और कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया. जिसका जवाब देते हुए कपिल पाजी ने कहा,

‘आपको उस तरह की क्षमता के एक या दो खिलाड़ी को चुनने की जरूरत नहीं है. यह 11 खिलाड़ियों की टीम है. मेरी अपनी पसंद या नापसंद हो सकती है, लेकिन हर जेनरेशन वक्त के साथ बेहतर होती जा रही है. हमारे समय में सुनील गावस्कर सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे. इसके बाद हमने राहुल द्रविड़, सचिन, वीरेंद्र सहवाग को देखा और अब रोहित, विराट कोहली को देख रहे हैं. साथ ही अगली पीढ़ी और बेहतर होती जा रही है. आने वाले दिनों में आप और क्रिकेटर्स को बेहतर प्रदर्शन करते देखेंगे’

# Sachin के रिकॉर्ड के करीब Kohli

विराट कोहली की बात करें तो करीब तीन साल तक आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद विराट फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. एशिया कप 2022 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक के जरिए फॉर्म में लौटने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस टूर्नामेंट से लेकर अब तक कोहली चार शतक जड़ चुके हैं. कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में कुल 46 सेंचुरी हो गई है. और वो सचिन के रिकॉर्ड 49 शतक से महज 3 कदम ही दूर खड़े हैं. विराट ने इस साल जिस तरह का फॉर्म दिखाया है, उसे देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि मास्टर ब्लास्टर का ये रिकॉर्ड कोहली जल्द ही तोड़ देंगे

वीडियो: विराट कोहली ने Ind vs SL मैच के बाद क्रिकेट फ़ैन्स के दिल जीतने वाली बात कह दी!

Advertisement

Advertisement

()