The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kapil Dev raises question on Rohit Sharma fitness asks if he is fit to lead India

'क्या रोहित भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए फिट हैं?'

रोहित बांग्लादेश वनडे सीरीज़ के बाद से बाहर हैं.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2023, 08:25 PM IST)
Kapil Dev raises massive question on Rohit Sharma's fitness
रोहित शर्मा (File photo)
Quick AI Highlights
Click here to view more

2022 में टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंडियन टीम की कैपटेंसी में हुआ है. 2021 में वाइट-बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान संभालने के बाद टेस्ट में भी रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी गई. हालांकि इंडिया को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले कैप्टन कपिल देव ने रोहित की फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं.

जब से रोहित हर फॉर्मेट में टीम इंडिया के कैप्टन बने हैं, मेन इन ब्लू ने 68 मैच खेले हैं. इनमें पांच टेस्ट, 21 वनडे और 42 T20 शामिल हैं. इन 68 में से रोहित ने सिर्फ 39 मैच में ही हिस्सा लिया. रोहित ने इस दौरान सिर्फ दो टेस्ट, आठ वनडे और 29 T20 खेले हैं. यानी टीम इंडिया के कैप्टन ने लगभग 57 प्रतिशत मुकाबले ही खेले.

जब ऐसा होगा तो कप्तान की फिटनेस पर तो बात होगी ही. इससे पहले टीम इंडिया के किसी भी कैप्टन ने इतने मैच मिस नहीं किए थे. समस्या की बात ये भी है कि इस दौरान रोहित की फॉर्म भी अच्छी नहीं रही है. इस मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व इंडियन कैप्टन कपिल देव ने रोहित की फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं. कपिल पाजी ने कहा कि उन्हें टीम इंडिया के कैप्टन की फिटनेस पर भरोसा नहीं है. ABP न्यूज़ से बात करते हुए कपिल देव ने कहा -

‘रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है. उनके पास सब कुछ है लेकिन मुझे पर्सनली लगता है कि उनकी फिटनेस एक बड़ा सवाल है. क्या वो पूरी तरह से फिट हैं? एक कैप्टन को दूसरे प्लेयर्स को मोटिवेट करना चाहिए. टीममेट्स को अपने कैप्टन पर गर्व होना चाहिए.’

कपिल पाजी का मानना है कि अगर रोहित अपनी फिटनेस पर काम करते हैं और उसे बेहतर करते हैं, तो इससे बाकी इंडियन क्रिकेटर्स को भी मोटिवेशन मिलेगा. उन्होंने कहा -

‘मैं पक्का कह सकता हूं कि रोहित की फिटनेस पर बहुत बड़ा सवाल है. इस बात पर बहुत चर्चा हुई है कि रोहित जब से कैप्टन बने हैं, उन्होंने रन्स नहीं बनाए हैं. मैं इस बात से सहमत हूं. लेकिन मुझे उनकी क्रिकेटिंग स्किल्स पर कोई शक नहीं है. वो कमाल के क्रिकेटर हैं और सफल भी रहे हैं. अगर वो फिट हो जाएं, तो पूरी टीम उनके चारों ओर बन सकती है.’

कपिल ने इस बातचीत में आगे ये भी कहा कि टीम इंडिया के युवा प्लेयर्स को ज़िम्मा उठाना चाहिए और वर्ल्ड कप जीतने का पूरा जिम्मा रोहित या विराट कोहली पर ही नहीं होना चाहिए. रोहित को बांग्लादेश के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के दौरान चोट लगी थी. उसके बाद से ही वो बाहर हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित टीम में हैं और वापसी कर सकते हैं.

Ind vs SL मैच के बाद राहुल गांधी ने रोहित, विराट पर ज़रूरी बयान दे दिया

Advertisement

Advertisement

()