The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kapil Dev befitting reply to Yograj accusation he claimed to shoot him

योगराज सिंह ने कही थी कपिल देव को गोली मारने की बात, अब ये जवाब मिला है

Yograj Singh Kapil Dev: 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कैप्टन Kapil Dev एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. उनसे Yograj Singh की उनके प्रति की गई टिप्पणी पर जवाब मांगा. इस दौरान कपिल ने उन्हेें पहचानने तक से इनकार कर दिया.

Advertisement
Kapil Dev befitting reply to Yograj accusation
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह. (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
14 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कैप्टन रहे Kapil Dev ने Yuvraj Singh के पिता और पूर्व क्रिकेटर Yograj Singh के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है. एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और पैपराज़ी ने कपिल देव को घेर लिया था. इस दौरान उन्होंने कपिल देव से योगराज सिंह के उन्हें लेकर दिए गए हालिया बयान का ज़िक्र किया. कपिल देव ने उनका जवाब एक ही लाइन में ही दे डाला. 

पत्रकारों और पैपराज़ी ने जैसे ही योगराज सिंह का ज़िक्र किया तो कपिल देव ने कहा, 

Embed
Embed

दरअसल, योगराज सिंह ने बीते दिनों एक यूट्यूबर को इंटरव्यू दिया था. इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह कपिल देव से बहुत गुस्सा थे. उनका गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वह एक बार पिस्टल लेकर कपिल के घर पहुंच गए थे और उन्हें गोली मारना चाहते थे. 

योगराज सिंह ने दावा करते हुए कहा, 

Embed

उन्होंने आगे कहा, 

Embed

योगराज सिंह ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि वह अपने बेटे युवराज सिंह से बेहतर बैटर थे. हालांकि, वनडे करियर में उनका सिर्फ एक ही रन है.

कौन हैं योगराज सिंह?

योगराज सिंह पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं. उन्होंने 21 दिसंबर 1980 को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में वनडे मैच के दौरान अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनका करियर ज्यादा दिन नहीं चल सका. वह तीन महीने में ही टीम से आउट हो गए थे. भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट और छह वनडे ही खेल सके. वह दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाज थे. वह अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं. 

वीडियो: रोहित शर्मा की जगह कप्तान कौन? BCCI मीटिंग में मैनेजमेंट के ये दो सीनियर्स आमने-सामने

Advertisement

Advertisement

()