The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kane Williamson praises Hardik pandya and talked about the prospect of future captain of the Indian side

हार्दिक पंड्या होंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान?

हार्दिक की कप्तानी पर ये बोले विलियमसन.

Advertisement
Hardik pandya, Kane williamson, INDvsNZ
हार्दिक पंड्या और विलियमसन (AP/Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 11:09 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के हाथ एक बार फिर असफलता लगी. और टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर वापस लौटी. ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम के नॉकआउट मुकाबलों में फेल होने का सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा. जिसके बाद पूरी टीम और खासकर रोहित शर्मा फ़ैन्स के निशाने पर आ गए.

वर्ल्ड कप के बाद ये कयास लगने शुरू हो गए कि रोहित की जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को T20I टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. जिसको लेकर अब न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane williamson) की प्रतिक्रिया सामने आई है.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली T20I और वनडे सीरीज़ के लिए इंडियन टीम उनकी सरजमीं पर पहुंच चुकी है. टीम इस दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले T20I मुकाबले से करेगी. इस दौरे पर T20I टीम की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है. और इस सीरीज से पहले कीवी टीम के कप्तान ने हार्दिक की जमकर तारीफ की है.

# Williamson ने की Pandya की तारीफ

केन विलियमसन के मुताबिक हार्दिक पंड्या दुनिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं. उन्होंने प्राइम वीडियो पर बात करते हुए कहा,

Image embed

इसके साथ ही विलियमसन ने कहा कि हार्दिक को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों द्वारा मार्गदर्शन मिल सकता है. उन्होंने कहा,

Image embed

इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने तेज गेंदबाज़ उमरान मलिक की भी खूब तारीफ की. विलियमसन ने कहा,

Image embed

# 18 नवंबर से शुरू हो रही T20I सीरीज़

इंडियन टीम इस दौरे पर 3-3 मैच की T20I और वनडे सीरीज़ में हिस्सा लेगी. भारत टीम दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले T20I मुकाबले से करेगी. वहीं वनडे सीरीज़ की शुरुआत 25 नवंबर से होगी. जिसका आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

रोहित शर्मा ने जो गुस्सा आज दिखाया, वो पहले दिखाते तो वर्ल्ड कप ऐसे नहीं हारते!

Advertisement

Advertisement

()