केन विलियमसन. इस वक्त दुनिया के सबसे खुश इंसानों में से एक. विलियमसन की टीमलगातार तीसरे ICC इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है. वनडे वर्ल्ड कप, WTC फाइनल केबाद अब न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. टीमने T20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया.डैरिल मिचेल और जिमी नीशम की कमाल की बैटिंग के दम पर न्यूज़ीलैंड ने बेहद आसानी सेइंग्लैंड को हरा दिया. जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंडकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने पहले तीन ओवर में ही मार्टिन गप्टिल और केनविलियमसन के विकेट गंवा दिए. जिसके बाद डेवन कॉन्वे और मिचेल ने मिलकर न्यूज़ीलैंडको धीरे-धीरे मैच में वापसी कराई.2019 WC - Runners-up 2021 WTC - Winners 2021 T20 WC - Reached the finalThree years, three formats, three finals 👏 Are New Zealand the best all-formatteam in the world right now? #ENGvNZ | #T20WorldCup pic.twitter.com/tZuzbzBg0x —ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 10, 2021 कॉन्वे 46 रन बनाकर आउट हुए. औरफिर ग्लेन फिलिप्स भी सस्ते में निपट गए. लेकिन इसके बाद आए नीशम ने 17वें ओवर में23 रन बटोरते हुए मैच न्यूज़ीलैंड की ओर मोड़ दिया. नीशम ने 11 गेंदों पर 27 रनबनाए. नीशम के आउट होने के बाद भी टिके रहे मिचेल ने 47 गेंदों पर 72 रन की पारीखेल न्यूज़ीलैंड को जीत दिला दी. मैच के बाद अपनी टीम की तारीफ करते हुए केनविलियमसन ने कहा, 'हमने एक-दूसरे के खिलाफ कई बार खेला है. हमें पता था कि यहक्रिकेट का बेहतरीन मैच होने वाला है. पूरी परफॉर्मेंस के दौरान दिलाई गई दिलेरी केलिए बेहद खुश हूं. मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन अंत में मैच-अप्स का फायदाउठाना अहम था. मिचेल का कैरेक्टर आज अलग दिखा, एक कमाल की पारी. T20 क्रिकेटछोटी-छोटी मार्जिन्स का है. हमारे हाथ में विकेट्स थे जो कि बेहद जरूरी बात थी.नीशम आया और गेंद पर करारा प्रहार किया और गेम का मोमेंटम ही बदल दिया. अंत में यहीनिर्णायक रहा.' बता दें कि कई लोग न्यूज़ीलैंड की इस जीत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप केफाइनल का बदला भी बता रहे हैं. इस फाइनल में इंग्लैंड ने विवादास्पद बाउंड्री काउंटरूल के दम पर न्यूज़ीलैंड को हराया था. और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी.उस मैच की तरह यह मैच भी रोमांचक रहा लेकिन अंत में रिजल्ट इंग्लैंड की जगहन्यूज़ीलैंड की ओर चला गया. अब न्यूज़ीलैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तानके बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर से भिड़ना होगा. फाइनल 14 नवंबर को खेलाजाएगा.