क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. टेस्ट क्रिकेट में यूज़ होने वाली गेंद के बाद यहीवो लाइन है, जिसे सबसे ज़्यादा घिसा गया है. लेकिन कमाल देखिए, क्रिकेट के मैदान परकुछ भी अजीब हो जाए, तो सबसे पहले यही लाइन ठेली जाती है. वैसे ठेली तो टीम इंडियाभी जा रही है. साउथ अफ्रीका में. पहला मैच तो हार ही चुके हैं, दूसरे का भी हाल कुछसमझ नहीं आ रहा है. तो ठेला-ठेली के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पहले ये वीडियोदेख डालिए.Rabada dropped twice in two balls#INDvSA https://t.co/IJMAZbPVN4— The Lallantop (@TheLallantop) January 14, 2018देखा इसमें! साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलर कैसियो रबाडा बैटिंग कर रहे थे और अश्विनबॉलिंग कर रहे थे. अश्विन के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रबाडा के दो कैच ड्रॉपकिए गए. पहला कैच कप्तान विराट से छूटा और दूसरा हार्दिक पंड्या से. ये कैच ले लियाजाता, तो साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट गिर जाता. लेकिन नहीं गिरा. ये विकेट लेने सेपहले टीम इंडिया को 32 रन खर्च करने पड़े.हमें जो कहना था, वो हमने हेडिंग में कह दिया. मैदान से कमेंट्री कर रहे कमेंटेटरसाहब कुछ और भी कर रहे थे. कह रहे थे कि इस टीम इंडिया में फील्डर तो बहुत सही-सहीहैं, लेकिन कोई भी गेंद लपकने से पहले दूसरे को आवाज़ नहीं देता है कि वो कैच लेनेजा रहा है. ऐसे में दोनों खिलाड़ी भंभेर जाते हैं और फायदा मिलता है बैट्समैन को.अब ऐसे में कोहली न गरियाए चिल्लाए, तो क्या करे.आखिरकार रबाडा धरे गए#INDvsSA https://t.co/4QgU6O48xo— The Lallantop (@TheLallantop) January 14, 2018खैर, 32 रन खर्च करने के बाद आखिरकार इंडिया को रबाडा का विकेट मिल ही गया. इस बारईशांत शर्मा बॉलिंग कर रहे थे और कैच हार्दिक पांड्या ने पकड़ा. अब चाहे 'कैच-कैचपर लिखा है पकड़ने वाले का नाम' कह लो, या कह लो कि 'करमा इज़ अ बिच'. रबाडा आउट होगए. अब इंडिया के जीतने का इंतज़ार कीजिए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें/देखें:दिन की शुरुआत अलर्ट रोहित शर्मा के शानदार कैच सेधवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जातेस्टम्प के पीछे भारतीय क्रिकेटर्स ने जो बोला उसे सुन अब उन्हें शर्मिंदा होनापड़ेगाBCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थेइस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठान