'मैं बहुत घबराया हुआ था... ' जीत के बाद केएल राहुल ने जो बोला, वो बता भी नहीं सकते
Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. टीम इंडिया के लिए विजयी शॉट लगाने वाले KL Rahul ने कहा कि वो काफी घबराए हुए थे, लेकिन खुद को जीत का यकीन दिला रहे थे. और क्या बोले राहुल?

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया तीसरी बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रही है. केएल राहुल (KL Rahul) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जोड़ी ने टीम को विनिंग टारगेट तक पहुंचा दिया. केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे. जीत के बाद केएल राहुल ने कहा कि बैटिंग के दौरान वो काफी घबराए हुए थे.
जीत के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए केएल राहुल ने बताया,
केएल राहुल ने आगे कहा,
केएल राहुल के साथ मैच फिनिश करने वाले रवींद्र जडेजा ने कहा कि उनका बैटिंग नंबर ऐसा है कि कभी हीरो या कभी जीरो बनने का मौका मिलता है. जडेजा ने आगे कहा,
टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट में बैट और बॉल से शानदार खेल दिखाने वाले हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार को याद करते हुए कहा,
केएल राहुल की तारीफ करते हुए हार्दिक ने कहा कि राहुल में गजब का टैलेंट है. वह बेहद ही शांत खिलाड़ी हैं. वह जैसे बॉल को हिट करते हैं. शायद ही कोई कर पाता है.
मैच में क्या हुआ?बताते चलें कि न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रनों का टारगेट दिया था. जिसे टीम इंडिया ने 6 गेंद बाकी रहते 49 ओवर में चेज कर लिया. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. वही श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल की ऐसी हालत देख, क्रिकेट फैंस गुस्से में आ गए!

.webp?width=60)

