विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर्स कप्तान नहीं रहे. BCCI ने उनसे कप्तानीलेकर रोहित शर्मा को सौंप दी है. और इस उलटफेर के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. तमामतरह की बातें हो रही हैं. कई कयास लग रहे हैं. इन्हीं कयासों में एक यह भी है किक्या इस फैसले के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम बंट जाएगा? आम लोगों के साथ-साथपूर्व क्रिकेटर्स भी इस बात की आशंका जाहिर कर रहे हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियन स्पिनरब्रैड हॉग ने एक तरफ तो ये कहा है कि कोहली को हटाना सही फैसला था. लेकिन साथ हीउन्होंने यह भी कहा कि अब टीम मैनेजमेंट को यह तय करना होगा कि ड्रेसिंग रूम मेंशांति रहे. अपने यूट्यूब चैनल पर हॉग ने कहा, 'मैं सोचता हूं कि यह एक अच्छा मूवहै. कोहली को इस मौके को लपककर और पूरे हालात के बारे में रीलैक्स रहकर टेस्ट टीमकी कप्तानी पर फोकस करना चाहिए. अब आपके पास रोहित शर्मा हैं जिनका फोकस व्हाइट बॉलक्रिकेट की टीम पर होगा जबकि कोहली का टेस्ट टीम पर. इससे आपके ऊपर से काफी प्रेशरकम हो जाता है. फील्ड के बाहर की मीडिया हाइप एकाएक शांत हो जाती है और कोहली कोसिर्फ टेस्ट के माहौल की चिंता करनी है. जबकि रोहित को सिर्फ व्हाइट बॉल टीम,स्पॉन्सरशिप और फील्ड के बाहर की कमिटमेंट्स की. मैं सोचता हूं कि यह विराट कोहलीके लिए बेहतर होगा. यह उनकी परफॉर्मेंस बेहतर करेगा जो पिछले कुछ सालों में थोड़ीखराब हुई है, जब वह तीनो फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए अंडर प्रेशर थे. मैं सोचताहूं कि यह विराट के लिए एक छिपा हुआ आशीर्वाद है. मैं बस इस बात की उम्मीद कर रहाहूं कि जब वे अगले टूर पर जाएंगे, तब ड्रेसिंग रूम इन दो प्लेयर्स के बीच आए थोड़ेसे अलगाव के चलते बंटेगा नहीं. दोनों को ही इस मौके को लपकना होगा, ड्रेसिंग रूममें जाना होगा और इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाना होगा. क्योंकि अभी भारतीय क्रिकेटके पास बैटिंग और बोलिंग में जो टैलेंट है, उसके दम पर उन्हें कम से कम पांच साल तकवर्ल्ड क्रिकेट को डॉमिनेट करना चाहिए.' बता दें कि भारत का अगला विदेशी टूर दोहफ्तों में शुरू होगा. टीम को साउथ अफ्रीका जाना है जहां पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबरसे शुरू होगा. दोनों टीमों को कुल तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं.