IPL में लगातार 5 हाफ सेंचुरी मारने वाले इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की लंका लगा दी
स्कॉटलैंड से हार के बाद भयानक फॉर्म में लौट आई है इंग्लैंड.
Advertisement

बटलर और रॉय पर आईपीएल का असर दिख रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल को लोग लाख गरियाएं, मगर तमाम खिलाड़ियों को इसका जबर फायदा होता है. कई को नाम, दौलत, शोहरत मिल जाती है. तो तमाम का फॉर्म वापस आ जाता है. इसमें से एक आदमी था जोस बटलर. आईपीएल के पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का फॉर्म जस का तस चल रहा था. आईपीएल के शुरू में भी हाल बेहाल ही रहा. मगर आईपीएल के आखिर में इस आदमी को राजस्थान ने ओपनिंग भेजना शुरू किया. फिर इस खिलाड़ी का ऐसा फॉर्म लौटा कि बंदे ने लगातार 5 हाफ सेंचुरी जड़ दी. इसके बाद से इस खिलाड़ी के बल्ले में आग लगी हुई है. नया कारनामा किया है 16 जून की रात को. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. सेंचुरी रह गई बस. मगर इंग्लैंड को ऐसी फिनिश दिलाई कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच 38 रन से हार गई.

बटलर ने राजस्थान के लिए शानदार खेला था.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस दूसरे वनडे मैच में पहले बैटिंग की इंग्लैंड ने और 50 ओवरों में 342 रन बना डाले. दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से सेंचुरी मारकर छा जाने वाले जैसन रॉय इस मैच में भी पूरे फॉर्म में दिखे. यहां भी सेंचुरी जड़ दी. 120 रन बनाए 108 बॉलों पर. उनका साथ बैरस्ट्रो ने दिया. मगर उसके बाद हेल्स, रूट कुछ खास नहीं कर सके. मगर फिर आए इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर. और बंदे ने गजब का मैच फिनिश किया. 70 बॉलों पर 91 रन बनाए. 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से. देखा जाए तो इंग्लैंड को आईपीएल का काफी फायदा मिला है. रॉय और बटलर दोनों फॉर्म में लौट आए हैं.

इंग्लैंड का स्कोरकार्ड.
जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया 304 पर ऑलआउट हो गई. हालांकि इस मैच में एक खिलाड़ी का बल्ला चला. शॉन मार्श का. बंदे ने 131 रन बना डाले. ये उनकी पिछले 5 साल में पहली वनडे सेंचुरी थी. मगर ये टीम के लिए नाकाफी रही. वजह उनके अलावा कोई खिलाड़ी बड़ी इनिंग नहीं खेल सका. आखिर में मैक्सवेल और एगर ने कुछ कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार दूसरी हार है इंग्लैंड के खिलाफ. कप्तान टिम पेन का पेन बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, इंग्लैंड अपनी जमीन पर पूरे फॉर्म में नजर आ रही है. स्कॉटलैंड से मिली हार के बाद उसने यहां अच्छी वापसी की है.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड.
ये भी पढ़ें-
जिसे लोग विकलांगता समझते हैं, उसे इस लड़के ने अपनी बॉलिंग का हथियार बना लिया
टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था

इंडिया का वो बॉलर, जिसने अपने पोलियो वाले हाथों को अपना हथियार बना लिया
सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है
पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया
लल्लनटॉप वीडियो देखें-