वर्ल्ड कप के लिए टीम अनाउंस होते ही इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका!
इंग्लैंड इस बैट्समैन को बहुत मिस करेगी.

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) T20 वर्ल्ड कप और इस सीजन के बचे हुए सारे मैच से बाहर हो गए हैं. इस ख़बर के बारे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ट्वीट कर बताया. इससे कुछ घंटे पहले ही इंग्लैंड बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का नाम ऐलान किया था. इस टीम में बेयरस्टो का नाम भी था. बेयरस्टो इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी इंजरी की वजह थोड़ी अजीब है.
बेयरस्टो को लोअर लिंब में चोट आई है. लोअर लिंब यानी घुटने के नीचे और एड़ी के ऊपर का हिस्सा. ये इंजरी बेयरस्टो को शुक्रवार, 2 सितंबर को गोल्फ खेलते हुए हुई. बेयरस्टो को गोल्फ पसंद है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस सूचना में ये भी बताया कि बेयरस्टो अगले हफ्ते एक एक्सपर्ट से मुलाकात करेंगे और अपनी इंजरी का ट्रीटमेंट शुरू करेंगे.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है. बेयरस्टो इस टीम से भी बाहर हो गए हैं. ECB ने उनकी जगह टीम में बेन डकेट को चुना है. ये सीरीज़ अभी 1-1 से बराबर है. तीसरा टेस्ट 8 सितंबर से खेला जाना है. ECB ने इस सूचना में ये भी कहा है कि वो आने वाले दिनों में बताएंगे कि वर्ल्ड कप की टीम में बेयरस्टो की जगह कौन लेगा.
# जेसन रॉय टीम से बाहरइससे पहले जेसन रॉय वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए थे. सेलेक्शन पैनल ने उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी है. उनकी जगह युवा बैट्समैन फिल सॉल्ट ने ली है. सॉल्ट ने हाल ही में अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. सॉल्ट लगातार अच्छी फॉर्म में हैं. फिलहाल चल रहे 'द हंड्रेड' में 44.71 की औसत से उन्होंने 313 रन बनाए हैं. उन्होंने 154.19 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. सॉल्ट 'द हंड्रेड' के टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
जेसन रॉय की फॉर्म पिछले कुछ वक्त से अच्छी नहीं रही है. रॉय ने 2021 T20 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड के लिए 11 T20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने सिर्फ 18.72 की औसत से 206 रन बनाए हैं. उनकी बुरी फॉर्म को देखते हुए सेलेक्शन पैनल को ये फैसला लेना पड़ा. जोफ्रा आर्चर अब तक इंजरी से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली है. एलेक्स हेल्स को भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है.
England's squad for T20 World Cup 2022जॉस बटलर (कैप्टन), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो (बाहर हो गए), हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टन, दाविद मलान, आदिल रशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
विराट कोहली, रोहित शर्मा और के एल राहुल यही तीन टीम इंडिया को T20 विश्व कप हरवाएंगे!

.webp?width=60)

