The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Joginder Sharma copies Murali Vijay retirement letter word for word Twitter makes fun

जोगिंदर शर्मा ने मुरली की पूरी रिटायरमेंट स्पीच कॉपी कर डाली! ट्विटर क्या बोला?

मुरली विजय के रिटारयमेंट से क्या कनेक्शन है?

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2023, 03:28 PM IST)
Joginder Sharma copies Murali Vijay's retirement post word for word, Twitter trolls
मुरली विजय और जोगी (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुरली विजय. देश के लिए 61 टेस्ट खेलने वाला प्लेयर. जोगिंदर शर्मा. भारत को पहला T20 वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी. 2007 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल में जोगिंदर ने आखिरी ओवर डाला था. उनकी ही बॉल पर मिस्बाह-उल-हक ने स्कूप खेलने की कोशिश की, जिसे श्रीसंत ने लपककर भारत को पहला T20 विश्वकप जिताया था. वो लम्हा हर भारतीय को अच्छे से याद है.

अगर आपको नहीं पता, तो पहले ये बता देते हैं कि मुरली विजय और जोगिंदर शर्मा, दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. लेकिन BCCI ने दोनों के साथ अलग बर्ताव किया है. BCCI ने जोगिंदर को दो घंटे के बाद ही बधाई संदेश दे दिया, उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की. लेकिन दूसरी तरफ मुरली विजय के लिए कुछ नहीं कहा. बताते चलें, विजय ने कुछ दिन पहले ही BCCI पर निशाना साधा था और उनका इंटरनेशनल करियर ख़त्म करने का आरोप BCCI पर लगाया था.

#Twitter ने कैसे लिए मज़े?

ये तो था रिटायरमेंट की घोषणा और BCCI का बर्ताव. अब ट्विटर ने कैसे जोगिंदर शर्मा के मज़े लिए, ये बता देते हैं. दरअसल मुरली ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा 30 जनवरी को की थी. उस ट्वीट में विजय ने BCCI को टैग भी किया था.

इसके 4 दिन बाद, 3 फरवरी को जोगिंदर शर्मा ने जय शाह को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने अपने रिटारयमेंट की बात की. इस चिट्ठी को खुद जोगिंदर ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया. बस, यहीं से ट्विटर वाली जनता आ गई. डॉ. नीमो यादव नाम के एक वेरिफाइड यूज़र ने जोगिंदर की घोषणा के लगभग चार घंटे बाद ट्वीट कर लिखा -

‘इसने पूरा मुरली विजय का रिटायरमेंट स्पीच छाप लिया, शब्द-दर-शब्द!’

हालांकि जोगिंदर ने करियर का दौर और नाम बदल दिया था. ज़ाहिर है, इसपर लपेटा जाना था, और ट्विटर ने लपेटा भी. कुछ यूजर्स ने लिखा कि BCCI ही ये खाका तैयार कर के ऐसे प्लेयर्स को दे देती है जो रिटायर होने वाले होते हैं. एक ने लिखा -

‘लगता है जय शाह रिटायरमेंट फॉर्म बेचते हैं रिटायरिंग प्लेयर्स को... जैसे कोर्ट के बाद टाइपिस्ट बैठते हैं फॉर्म्स लेकर...'

एक और ने लिखा -

'क्या बात है... इतना कॉपी तो एग्ज़ाम में भी नहीं करते लोग. कुछ तो मर्यादा रखिए.’

जोगिंदर शर्मा ने कॉपी किया या BCCI ने ही ये खाका तैयार कर सबको दिया हुआ है, इसके बारे में आप खुद ही विराच कीजिए. 

वीडियो: सचिन तेंडुलकर के पहले न्यूज़ीलैंड दौरे का क़िस्सा जब गेंदबाज ने उनको छोड़ा नहीं

Advertisement

Advertisement

()