The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jitesh Sharma reveals he learnt about T20 World Cup omission only after squad announcement

'किसी ने नहीं बताया था', T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने पर जितेश ने तोड़ी चुप्पी

जितेश शर्मा टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में आए थे. लेकिन, साउथ अफ्रीका सीरीज में पहले पहली च्वाइस थे. वह टीम में फिनिशर की भूमिका के लिए भी थे. हालांकि उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली.

Advertisement
jitesh sharma, cricket news, t20 world cup
जितेश शर्मा को नहीं मिली टी20 टीम में जगह. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
14 जनवरी 2026 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2026, 06:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने जब टीम का एलान किया तो कई लोग हैरान हुए. लोग शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम न देखकर हैरान थे. वहीं, टीम में इशान किशन की एंट्री ने सबका ध्यान खींचा. इस दौरान जिस एक खिलाड़ी को लेकर सबसे कम चर्चा हुई, वह थे जितेश शर्मा (Jitesh Sharma). वर्ल्ड कप से एक सीरीज पहले तक जो खिलाड़ी प्लेइंग XI का हिस्सा था, वह अचानक 15 सदस्यीय टीम से भी बाहर हो गया. जितेश शर्मा ने इसे लेकर पहली बार बात की है.

जितेश शर्मा को पहले से नहीं थी जानकारी

जितेश शर्मा ने बताया कि टीम के एलान से पहले, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही किसी ने उनसे बात की थी. जितेश ने कहा,

Image embed

जितेश ने बताया कि उनके लिए यह समय आसान नहीं था. उनका दिल टूट गया था. जितेश ने कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें - दिल्ली के प्रदूषण को कारण बता इंडिया ओपन से हटे विदेशी प्लेयर, श्रीकांत ने दिखाया आईना 

आगरकर ने क्या कारण दिया था? 

टीम का जब एलान किया गया, तब अजीत आगरकर से जितेश को बाहर करने पर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, 

Image embed

जितेश टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में आए थे लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज में वो फर्स्ट चॉइस बन गए थे. वह टीम में फिनिशर की भूमिका के लिए भी थे. इन दोनों जगह के लिए सेलेक्शन कमेटी ने ईशान किशन और रिंकू सिंह को चुना और इसी कारण जितेश को बाहर जाना पड़ा. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर की कैसी थी शुरुआत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()