इंडिया और पाकिस्तान के बीच में अन्ताक्षरी चल रही है. कभी ये टीम गाना गाती है तोकभी वो टीम. वहां का एक सिंगर पहले ही हमारे पाले में आ चुका है. अदनान सामी. गानेपर ऐक्टिंग करने वाले को पाकिस्तान भेजा जा चुका है. फ़वाद खान. लेकिन क्या है किदोनों पाले के लोग हार मानने को तैयार नहीं हैं. हर कोई अपना-अपना राग छेड़ रहा है.हर कोई अपनी-अपनी देशभक्ति साबित कर रहा है. इंडियन भी और पाकिस्तानी भी. वाघाबॉर्डर पर तो पत्थरबाजी हो गयी. उधर से कबूतर आ रहे हैं. फ़ेक वीडियो भी आये हैं. औरअब आया एक बयान. जावेद मियांदाद का. जावेद मियांदाद. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर औरवर्तमान में दाउद इब्राहिम के समधी. दाऊद इब्राहिम यानी इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड.जावेद ने एक टीवी शो में अपना मुंह खोला तो ऐसा खोला कि जी किया कि जाके बंद करवादें. और ऊपर से बोल ऐसा रहे थे कि कुछ समझ नहीं आ रहा था. एक भी सेंटेंस पूरा नहीं.न मालूम अंडे और काहे-काहे की बात कर रहे थे. शक हुआ कि कहीं ये कुकरी शो समझ के तोनहीं चले आये हैं. देखते हैं उन्होंने कहा क्या: "देखिये इनको सबसे पहले तो आग लगीहुई है चाइना कॉरिडोर का जो है...मेन तो ये है...ये वजह है और इसकी...इस वजह से औरबहुत से...जितने लोग मिले मैंने इससे पहले कहा न कि ये बड़ी आंखें हैं जो मिली हुईहैं और अंडे के साथ बड़े मिले हुए हैं. मैं इस वक़्त इंडिया की आवाम को ये मेसेज देनाचाहता हूं कि देखें आप अपने अंडे...गंदे अंडे को आप...खुल के आयें, आप रोडों परआयें आप एहतेसाब करें अपने आदमी का क्यूंकि वो तुम्हारा हक़ है. अगर आपके मुल्क मेंकुछ लोग ऐसे हैं जो अपने ही वजह से आप लोगों को भी मरवाना चाहते हैं आप लोग ऐसेनहीं हैं. तो मेरी तो आपसे एक रिक्वेस्ट यही है कि पूरे इंडिया में...क्यूंकि हमखेलते रहे हैं क्रिकेट, मैं टूर करता रहा हूं मुझे पता है कि वहां के लोग जो हैं,आवाम जो है ऐसी नहीं है. मगर इनके ये जो नरिंदर मूदी साहब हैं इन्होंने जिस तरीकेसे... ये वो अंडे हैं के जिसकी मां का पता नहीं, बाप का पता नहीं और अंडा होता है.तो ये वो अंडा है...इसको किसी ने...ये किसकी गोद में या कहां खेल रहा है...मगर इसकोये नहीं पता ये किस कौम को ललकार रहा है जो हम तैयार बैठे हैं इन चीज़ों को. हम ऐसीमौत और ऐसी शहादत...हमारा हर आदमी पाकिस्तान का हर बच्चा-बच्चा चाहता है कि अल्लाहकरे अगर हमें शहादत मिले, मौत मिले ये वाली मिले तो हम तो तैयार हैं. हम तो...मैंतो अभी भी कहता हूं के जब मौका मिले इनको टिट फॉर टैट...ये बड़ी यानी कि कमज़ोर हैंइनकी कोई आदमी नहीं है... कोई नहीं है..."https://twitter.com/SAMAATV/status/781464742795837440