The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Javed Miandad insensitive remark on India tour of Pakistan for Asia Cup 2023

एशिया कप के लिए टीम इंडिया को पाक बुलाने का ये कैसा न्योता, कहा- मौत आनी है तो आनी है...

मियांदाद बोले- जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है...

Advertisement
pic
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 05:14 PM IST)
Javed Miandad insensitive take on India tour of Pakistan
पाकिस्तान चाहता है कि भारत उनके देश में आकर खेले (पीटीआई फाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जावेद मियांदाद. स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकेटर. अपने जमाने में मियांदाद बहुत प्रसिद्ध फाइटर हुआ करते थे. क्रिकेट के मैदान पर उनकी फाइटिंग स्पिरिट के चर्चे आम थे. लेकिन आजकल वो अपनी बयानबाजी के लिए ज्यादा याद आते हैं. मियांदाद ने अब एशिया कप पर एक अजब बयान दिया है.

इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होना है. और टीम इंडिया के इसमें भाग लेने पर अभी तक संशय की स्थिति है. दोनों देशों के बीच राजनैतिक हालात के चलते लंबे वक्त से दोनों क्रिकेट टीम्स आपस में नहीं खेल रहीं. और इन्हीं सबके चलते एशिया कप की पिक्चर भी क्लियर नहीं हो पा रही.

अभी की अपडेट्स ये हैं कि एशिया कप पाकिस्तान में ही होगा. लेकिन भारत के मैचेज किसी और वेन्यू पर कराए जा सकते हैं. इन तमाम बातों के बीच PCB ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी भी दी थी. इस सिलसिले में मंगलवार, 11 अप्रैल को एक अलग रिपोर्ट आई. इसके मुताबिक पाकिस्तान वर्ल्ड कप के अपने मैच कोलकाता और चेन्नई में कराने की मांग कर सकता है.

और इन्हीं सबके बीच मियांदाद ने एक प्राण हरने वाली बात बोली है. उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कहा,

'सुरक्षा भूल जाइए. हमारा मानना है कि अगर मौत आनी है तो आनी है. जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है. अगर वे हमें आज बुलाते हैं, हम आज जाएंगे. लेकिन उन्हें भी आना चाहिए. बात ये है कि पिछली बार हम गए थे, लेकिन वो यहां नहीं आए. अब उनकी बारी है.'

साल 2008 के मुंबई हमलों के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान से क्रिकेटिंग रिश्ते खत्म कर लिए हैं. बीच में एक बार दोनों देशों ने 2012 में द्विपक्षीय सीरीज़ खेली थी. लेकिन इसके बाद से दोनों देश बस ICC और एशियन टूर्नामेंट्स में ही आपस में खेल रहे हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को IPL में भी नहीं खेलने दिया जाता.

हालांकि बाकी देशों ने हाल में पाकिस्तान का दौरा किया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान आकर सीरीज़ खेली हैं. हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने 2021 में वनडे सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले टूर कैंसल कर दिया था. जिसके बाद पाकिस्तान की क्रेडिबिलिटी पर कई सवाल उठे थे. लेकिन बाद में न्यूज़ीलैंड ने भी पाकिस्तान का दौरा किया.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय क्रिकेटर्स को पाकिस्तान ना जाने की सलाह देते हैं. लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अक्सर इस इशू को हल्के में लेते हैं. और मियांदाद साब ने तो ख़ैर हद ही कर दी.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर ट्विटर पर क्या हंगामा हो गया?

Advertisement

Advertisement

()