The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah, Snooker, Badminton, Sports Headline of 28th February 2023

जसप्रीत बुमराह IPL में खेलेंगे या नहीं पता चल गया!

28 फरवरी की स्पोर्ट्स हेडलाइन.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 10:06 PM IST)
Jasprit Bumrah. Photo: File Photo
जसप्रीत बुमराह. फोटो: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहली सुर्खी:

IPL फ्रैंचाइज़ मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह IPL 2023 में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें पीठ की सर्जरी कराने का विकल्प दिया गया है. cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं. जिसकी वजह से उन्हें पिछले साल T20 विश्व कप से बाहर होना पड़ा था. अब बुमराह को लेकर ख़बर आ रही है कि वह IPL के साथ WTC फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं. WTC फ़ाइनल 7 जून से ओवल में खेला जाएगा.

दूसरी सुर्खी:

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2023 खत्म हो चुकी है. विमेंस सिंगल्स फाइनल में अनुपमा उपाध्याय ने आकर्षी कश्यप को मात देकर पहली बार टाइटल जीत लिया है. वर्ल्ड जूनियर नंबर तीन अनुपमा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आकर्षी को 20-22, 21-17, 24-22 से हराया. उनके अलावा विमेंस डबल्स में गायत्री गोपीचंद और ट्रेसा जोली को जोड़ी ने नेशनल टाइटल जीता.

तीसरी सुर्खी:

भारतीय स्टार हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी ने वर्ल्ड टेबल टेनिस (WTT) क्वॉलिफायर्स के दूसरे राउंड में एंट्री कर ली है. दुनिया में 141वें नंबर के हरमीत ने क्वॉलिफायर के पहले राउंड में 121वें नंबर के इंग्लैंड के टॉम जार्विस की कड़ी चुनौती का सामना किया. वहीं दूसरे खिलाड़ी सनिल शेट्टी (210) ने अपने ही देश के यशांश मलिक के खिलाफ पहले दौर का मैच आसानी से जीत लिया.

चौथी सुर्खी:

बैंकॉक में खेले गए विमेंस स्नूकर विश्वकप फाइनल में भारत 'ए' ने इंग्लैंड 'ए' को 4-3 से हराकर विमेंस स्नूकर विश्व कप जीत लिया है. अमी कमानी और अनुपमा रामचंद्रन ने 12 बार की विश्व चैंपियन रेने इवांस और मौजूदा वर्ल्ड नंबर चार रेबेका केन्ना की जोड़ी को हराकर ये खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बाद कमानी ने कहा, 'ये बेहतरीन एहसास है, क्योंकि मैंने 2011 में स्नूकर खेलना शुरू किया था, उसके बाद ये मेरा पहला वर्ल्ड टाइटल है.'

वीडियो: रोहित शर्मा ने क्यों कहा 'वाइस-कप्तान रहें या नहीं, हमें फर्क नहीं पड़ता'?

Advertisement

Advertisement

()