बुमराह की बॉलिंग को लेकर उठे थे सवाल, फाइनल में तगड़ा जवाब दे दिया
जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप के अधिकतर मैच में पावरप्ले में तीन ओवर डाले. आमतौर पर ऐसा नहीं होता है कि बुमराह चार में से तीन ओवर पावरप्ले में ही डाल दें. इसे लेकर सवाल उठे थे.
.webp?width=210)
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए एशिया कप (Asia Cup 2025) बहुत अच्छा नहीं रहा है. वो यहां अपना बेस्ट नहीं कर पाए हैं. उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आई जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हालांकि फाइनल में वो अपने पुराने रंग में दिखे. टूर्नामेंट के दौरान कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी को लेकर बयान दिए. कैफ ने एशिया कप में उनके प्लान को लेकर भी सवाल उठाए. बुमराह ने अब बदले प्लान की वजह बताई है. बुमराह ने मैच से पहले बताया था कि एशिया कप में उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से अपना प्लान बदला था.
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3.1 ओवर में 25 रन दिए और दो विकेट लिए. उन्होंने पहले मोहम्मद नवाज को आउट किया जो कि केवल 6 रन बना सके थे. इसके बाद उन्होंने यहां हारिस राउफ को बोल्ड किया. जिस गेंद पर उन्होंने राउफ को पवेलियन भेजा, वो वही सटीक यॉर्कर थी, जिसके लिए बुमराह को जाना जाता है. इस गेंद को देखकर भारतीय फैंस खुश हो गए क्योंकि इस टूर्नामेंट में बुमराह अपने पीक पर नजर नहीं आए थे.
टीम के लिए बदला बॉलिंग प्लानबुमराह एशिया कप में पावरप्ले में तीन ओवर डाल रहे थे. हालांकि आमतौर पर ऐसा नहीं होता था. बुमराह ने मैच से पहले इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा,
भारत के लिए आंकड़े नहीं है अहमफाइनल से पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले थे और दोनों में जीत हासिल की थी. बुमराह के लिए इन रिकॉर्ड्स का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा,
यह भी पढ़ें- टॉस के दौरान दिखा अलग नजारा, एक नहीं बल्कि दो-दो ब्रॉडकास्टर मैदान में उतरे
कैफ ने उठाए थे बुमराह के प्लान पर सवालमोहम्मद कैफ ने कहा था कि बुमराह खुद को इंजरी से बचाने के लिए पावरप्ले में 3 ओवर डाल रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा था,
बुमराह एशिया कप में फाइनल से पहले केवल 5 ही मैच खेले थे. इन चार मैचों में वो 7 ही विकेट ले पाए. लेकिन फाइनल में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग कर पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.
वीडियो: IND vs PAK फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

.webp?width=60)

