विश्व क्रिकेट में गिने-चुने ही कप्तान हुए हैं. जिन्हें 'तेज गेंदबाजों' का कप्तानकहा गया. मतलब कि वो कप्तान जो अपने तेज गेंदबाजों से विकेट निकलवाने में माहिर हो.और ऐसा ही एक कप्तान मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाए हुए है. इसकप्तान का नाम विराट कोहली है. कोहली टीम इंडिया के सबसे कामयाब और महान टेस्टकप्तान है. कोहली के अंडर इंडियन पेस बोलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकीकप्तानी में अब तक चार तेज गेंदबाज 'विकेट्स का शतक' लगा चुके हैं. ये चारोंगेंदबाज हैं- मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह. #CaptainVirat Kohli बता दें कि कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में मोहम्मद शमी ने 46टेस्ट मैच में 167 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका बोलिंग ऐवरेज 24.73 का रहा. दूसरेनंबर पर ईशांत शर्मा हैं. कोहली की कप्तानी में ईशांत ने 43 टेस्ट मैच में 25.85 कीऐवरेज से 121 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद उमेश यादव का नंबर आता है. उमेश यादव नेकोहली की कप्तानी में 105 टेस्ट विकेट झटके है.Pace bowlers taking 100+ Test wickets under Virat Kohli 167*Mohd Shami 121Ishant Sharma 105*Umesh Yadav 101*Jasprit BumrahOnly under Graeme Smith (7) and Clive Lloyd (5) have more seamers taken 100+wickets.#SAvIND — Deepu Narayanan (@deeputalks) January 12, 2022 इस लिस्ट मेंशामिल होने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे तेज गेंदबाज हैं. केपटाउन टेस्ट की पहली पारीमें बुमराह ने 42 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया. 27 टेस्ट मैच में ये बुमराहका सातवां फाइव विकेट हॉल है. इससे पहले 27 टेस्ट के बाद सिर्फ कपिल देव और इरफानपठान के नाम ही सात फाइव विकेट हॉल दर्ज थे. बता दें कि केपटाउन टेस्ट में फाइवविकेट हॉल लेते ही बुमराह ने कोहली की कप्तानी में 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए.मजेदार बात ये है कि 2018 में केपटाउन के मैदान पर ही कोहली की कप्तानी मेंउन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इस मामले में अब विराट कोहली से आगे सिर्फसाउथ अफ्रीका के महान कप्तान ग्रेम स्मिथ ही हैं. उनकी कप्तानी में सात तेजगेंदबाजों ने 100 से ज्यादा विकेट झटके थे. इसके बाद वेस्टइंडीज़ के महान कप्तानक्लाइव लॉयड का नंबर आता है. लॉयड की कप्तानी में पांच तेज गेंदबाजों ने 100 सेज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किये थे. # Mohammed Shami Record बता दें कि साउथअफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद शमी ने 39 रन देकर दोविकेट चटकाए. और एक बड़ा मुकाम हासिल किया. मोहम्मद शमी सभी फॉर्मेट मिलाकर SENA(साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में 200 प्लस विकेटचटकाने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में 219 विकेट के साथ अनिलकुंबले पहले नंबर पर हैं. 212 विकेट के साथ जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर हैं. भारतके महान कप्तान कपिल देव ने SENA कंट्रीज में 211 विकेट चटकाए हैं. और वह लिस्ट मेंतीसरे पायदान पर हैं. वहीं केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट की बातकरें तो भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी. कप्तान कोहली ने सबसे अधिक 79 रनबनाए. इसके बाद मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम 210 रन पर ही सिमट गई. और भारत को 13 रन कीबढ़त मिली. बुमराह ने पांच, शमी-उमेश ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट हासिल किए.बता दें ये पहला मौका है, जब लगातार तीन टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाजों नेपहली पारी में विपक्षी टीम के सभी दस बल्लेबाजों को आउट किया है. दूसरे दिन का खेलखत्म होने तक भारत ने दो विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं. पहली पारी के आधार भारत 70रन की बढ़त बना चुका है. क्रीज पर विराट कोहली 14 रन और पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहेहैं.