जसप्रीत बुमराह. भारत के तेज़-तर्रार गेंदबाज़. जो अक्सर अपनी घातक गेंदबाज़ी और उतनेही सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. बाउंड्री खाने के बावजूद भी जिन्हे अक्सरमुस्कुराते हुए पाया जाता है. लेकिन बल्लेबाज़ी करते वक़्त बुमराह, वो बुमराह नहींरहते. और इसका प्रूफ एक बार फिर से दिखा जोहानसबर्ग में चल रहे दूसरे टेस्ट मैचमें. टेस्ट के तीसरे दिन बुमराह बीच मैदान अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मार्को येनसन सेलड़ते हुए नज़र आए. मसला था बाउंसर का. तीसरे दिन के आखिरी सत्र का खेल चल रहा था.भारत के आठ विकेट गिर चुके थे. बुमराह और हनुमा विहारी क्रीज़ पर थे. गेंद मार्कोयेनसन के हाथ में थी. येनसन ने अभी-अभी शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी के विकेटचटकाए थे और काफी अग्रेसिव नज़र आ रहे थे. येनसन ने आते ही बुमराह का स्वागत तीखीबाउंसर्स से करना शुरू किया. एक के बाद एक बाउंसर.Love this from Bumrah. pic.twitter.com/abGfGFg9FA— Johns. (@CricCrazyJohns) January 5, 2022 और इन्हीं में से एक गेंद बुमराह कीबांह पर जा लगी. जिसके बाद येनसन, बुमराह को घूरने लगे. बुमराह भी कहां पिछड़नेवाले, उन्होंने ऐसे रिएक्ट किया मानों उस गेंद से उन्हें कोई फ़र्क ना पड़ा हो.हालांकि फ़र्क पड़ रहा था. जिसका अंदेशा अगली ही गेंद पर मिल गया. येनसन ने फिरबाउंसर डाली. बुमराह ने जोर से बल्ला घुमाया मगर गेंद से संपर्क नहीं हुआ. जिसकेबाद बात बिगड़ गई. बीच पिच पर ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी होने लगी. बात इतनीबढ़ गई कि फील्ड अंपायर मरे इरास्मस को बीच बचाव करने आना पड़ा. इस पूरे ओवर मेंबुमराह एक भी गेंद कनेक्ट नहीं कर पाए. हालांकि अगले ही ओवर में उन्होंने तेज़गेंदबाज़ कगिसो रबाडा की बाउंसर को बॉउंड्री पार करा पूरे छह रन बटोरे. बुमराह की येपारी ज्यादा देर नहीं चल सकी. बुमराह दो ओवर बाद लुंगी एनगीडी की गेंद पर येनसन केहाथों कैच आउट हो गए. बुमराह ने 14 गेंदों में सात रन की पारी खेली.Bumrah reminding Jansen that SA are yet to bat 😬 pic.twitter.com/FjUbNY2t4x— Rahul Sharma (@CricFnatic) January 5, 2022 थोड़ी देर बाद ही मोहम्मद सिराज भीचलते बने और भारतीय टीम की दूसरी पारी 266 रन पर सिमट गई. अजिंक्य रहाणे औरचेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं जबकि विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे.240 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट केनुकसान पर 118 रन बना चुकी है. अफ्रीका को जीत के लिए अभी 122 रन और बनाने हैं,जबकि भारत को जीत के लिए आठ विकेट लेने होंगे.