तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि टीम इंडिया की कप्तानी और कोचिंग मेंहुए बदलाव से टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बुमराह के मुताबिक टीम में एक समझ औरसम्मान वाला माहौल है. इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर उन्हें येज़िम्मेदारी मिलती है तो वो इसे अच्छी तरह से निभाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम नेपिछले तीन महीनों में कई अहम बदलाव देखे हैं. बीते वर्ष पहले विराट कोहली ने T20विश्वकप के बाद सबसे शॉर्टर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. T20 विश्वकपके बाद कोच रवि शास्त्री की विदाई हुई. उनके साथ ही कोचिंग ग्रुप भी टीम से अलग होगया. भारतीय टीम को राहुल द्रविड़ के रूप में नया हेड कोच मिला. वहीं रोहित शर्माने विराट की जगह T20 टीम की कप्तानी संभाली. BCCI ने इसके बाद विराट कोहली को वनडेकप्तानी से हटाया और रोहित शर्मा को यहां भी टीम की कप्तानी सौंप दी गई. हालांकिरोहित फुलटाइम वनडे कैप्टन के रूप में डेब्यू करने से अभी दूर हैं. कप्तानी मिलतेही वह हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से साउथ अफ्रीका सीरीज़ से बाहर हो गए. उनकी जगह केएलराहुल तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं इस सीरीज़ केलिए जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान बनाया गया है. # Captain Bumrah जसप्रीत बुमराह नेसाउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले कप्तानी और टीम में हुए इन बड़े बदलावोंपर अपनी बात रखी है. भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान के पद से विराट कोहली के हटने केबाद बुमराह ने कहा, 'देखिए, मैं हर किसी के बारे में नहीं कह सकता. लेकिन मुझे लगताहै कि इन सब चीज़ों से बहुत कुछ फ़र्क नहीं पड़ने वाला. हां, हम सभी लोग यहां परएक-दूसरे की मदद के लिए हैं. और मुझे लगता है कि यही वो तरीका है जिस तरह से सभीखिलाड़ी रिएक्ट करेंगे. सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं और वो समझते हैं किप्रोसेस इसी तरह से काम करता है.' बुमराह ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जो भीबदलाव हो रहे हैं उससे कोई भी अजीब स्थिति में है. हर कोई इस चेन को समझता है. हरकोई इतना क्रिकेट खेला है और ये समझता है कि चीज़ें इसी तरह से आगे बढ़ती हैं.इसलिए टीम में हर कोई पॉज़िटिव है और टीम में कॉन्ट्रीब्यूट करने के लिए तैयार है.'इसी बीच बुमराह से पूछा गया कि क्या वो भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयारहैं. इस पर उन्होंने कहा, 'मैं टीम में किसी भी तरह से और किसी भी पोज़िशन मेंकॉन्ट्रीब्यूट करने के लिए तैयार हूं. अगर मुझे ये मौका मिलता है तो निश्चित ही मैंइसके बारे में विचार करूंगा. मैं सिर्फ अपना काम करना चाहता हूं फिर चाहे वो किसीभी तरह से हो. फिर चाहे मुझे कोई पद मिले या ना मिले. इसलिए अगर मुझे ये मौका मिलताहै तो मेरे लिए ये बड़े सम्मान की बात होगी और मेरे लिए इससे बड़ी कोई भी फीलिंगनहीं हो सकती.' जसप्रीत बुमराह ने इस बातचीत में कप्तान विराट कोहली की भी तारीफकी. उन्होंने कहा, 'उनके पास भरपूर एनर्जी है और वो टीम के लीडर हैं. वो क्रिकेटमें बहुत से बदलाव लेकर आए. वो टीम में फिटनेस कल्चर लेकर आए, सभी लोग इस दिशा मेंबढ़े. सभी बतौर टीम फिट हुए. इसलिए उनका टीम के लिए योगदान असाधारण है. वो टीम केलिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस ग्रुप में बेहद खास लीडर भी.' आपको बता देंकि विराट के बाद टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. इननामों में रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत के साथ जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं.