The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah Hardik Pandya kuldeep yadav and arshdeep Singh big threat to pakistan t20 world cup

बुमराह-पंड्या तो है ही पर कोलंबो में पाकिस्तान को सिरदर्द ये दोनों भी देंगे!

भारत (India) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अगला मैच पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेलेग. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में होगा. इंडियन बॉलिंग अटैक से निपटना पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 04:30 PM IST)
India vs pakistan, ind vs pak, ind vs pak t20 world cup 2026, jasprit bumrah, hardik pandya,
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. (फोेटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) से है. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा. टीम इंडिया इस कॉन्टेस्ट के लिए तैयार है. भारत ने वर्ल्ड कप में दोनों मैच जीतकर बेहतरीन शुरुआत की है. उधर, पाकिस्तान भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया (Team India) को टक्कर देने की कोशिश में है. लेकिन, हमेशा कि तरह यह मैच उसके लिए आसान नहीं होगा. इंडियन टीम में कई बॉलर्स हैं, जिनके आगे रन बनाने में उसके बैटर्स के हाथ कांप जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया में वे कौन से बॉलर हैं, जो पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं?

हार्दिक सबसे बड़ा चैलेंज

इस मुकाबले में जब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बॉलिंग करेंगे, तो सबकी निगाह उन पर होगी. पाकिस्तान के बैटर्स उनकी डेंजरस डिलि‍वरीज के बचना चाहेंगे. वह T20I में भारत की तरफ की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 27.3 ओवर्स की बॉलिंग में 15 विकेट चटकाए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 8 रन देकर 3 विकेट आउट करना है. पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में हार्दिक एक्स फैक्टर (X Factor) साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हार्दिक ‘क्लच’ पंड्या की धांसू फॉर्म के पीछे ‘आर्मी’ का हाथ, मैच के बाद फिटनेस पर क्या बोले?

बुमराह से कैसे बचेंगे?

पाकिस्तान के बैटर्स अगर हार्दिक से बच गए, तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से कैसे बचेंगे? वह उनके लिए डबल चैलेंज हैं. बुमराह ने उनके बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैच खेले हैं और  25.1 ओवर्स की बॉलिंग करते हुए 9 विकेट लिए. इस बीच, उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 14 रन पर 3 विकेट आउट करना रही. जसप्रीत बुमराह की पिन पॉइंट यॉर्कर और बेहतरीन बाउंसर से बचना पाकिस्तानी बैटर्स के लिए आसान नहीं होगा.

कुलदीप की फिरकी चुनौती

पाकिस्तान के लिए इंडियन पेसर्स ही मुसीबत नहीं हैं, बल्कि स्पिनर्स भी उसके लिए बड़ा खतरा हैं. चाइनामैन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कई बार पाकिस्तान के बैटर्स को परेशान किया है. मौजूदा समय में वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं. कुलदीप ने 3 मैचों में 12 ओवर्स की बॉलिंग में 8 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 30 रन देकर 4 विकेट आउट करना है.

अर्शदीप भी बड़ा खतरा

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को जब कभी पाकिस्तान के खिलाफ मौका मिला, तो वह विकेट उखाड़ने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने अपनी स्विंग और पेस से उसके बैटर्स को काफी परेशान किया. अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच खेले हैं, जिनमें 15.4 ओवर्स की बॉलिंग करते हुए 7 विकेट लिए हैं. इस बीच उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 32 रन देकर 3 विकेट आउट करना रही. बुमराह के बाद अर्शदीप पाकिस्तानी बैटर्स के लिए सबसे बड़ा चैलेंज हैं. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()