कैफ ने बुमराह पर उठाए थे सवाल, बॉलर ने अपने जवाब से चुप करा दिया!
Jasprit Bumrah कुछ मैचों में थोड़े ऑफकलर दिखे हैं. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में. जिसके बाद Mohammad Kaif ने उनपर सवाल खड़े किए. अब इसको लेकर बुमराह की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
.webp?width=210)
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). एशिया कप 2025 में भी बुमराह कमाल दिखा रहे हैं. हालांकि कुछ मैचों में वो थोड़े ऑफकलर दिखे हैं. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में. जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उनपर सवाल खड़े किए. अब इसको लेकर बुमराह की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
दरअसल, बुमराह एशिया कप 2025 में ज्यादातर ओवर पावरप्ले में डाल रहे हैं. इस बात से मोहम्मद कैफ सहमत नहीं दिखे थे. कैफ के मुताबिक बुमराह की चोट इसकी वजह हो सकती है. इस पर बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है. इंडियन पेसर ने लिखा,
अब यहां पर "पहले और बाद" का क्या रेफरेंस है वो भी आपको बताते हैं. दरअसल, एशिया कप में जसप्रीत बुमराह पावरप्ले में लगातार तीन ओवर डालते हैं. इससे उनके पास इनिंग्स के अंत में डालने के लिए सिर्फ एक ओवर बचता है. पाकिस्तान के खिलाफ भी बुमराह ने ऐसा ही किया. इसको लेकर कैफ ने X पर लिखा था,
वहीं कैफ ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी बुमराह को लेकर बात की थी. तब कैफ ने कहा था कि बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं. मैनचेस्टर टेस्ट के बाद कैफ ने X पोस्ट में लिखा था,
और शायद बुमराह ने इसी बात का जिक्र करते हुए कैफ को जवाब दिया है कि दोनों बार आप गलत थे. बताते चलें कि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. हालांकि फाइनल से पहले टीम इंडिया 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 का एक और मैच खेलेगी. इस मैच में शायद बुमराह को आराम दिया जा सकता है.
वीडियो: पाकिस्तान से मैच जीत गए, लेकिन मोहम्मद कैफ फिर भी नाखुश क्यों हैं?

.webp?width=60)

