टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कपिल देव के बड़ेरिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ 24रन देकर पांच विकेट झटके. ये बुमराह के टेस्ट करियर का आठवां फाइव विकेट हॉल है औरउन्होंने ये कारनामा 29वें टेस्ट में किया है. इतना ही नहीं, भारतीय तेज गेंदबाज नेपहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लिया है.That's a FIVE-wkt haul for @Jaspritbumrah93 👏👏 This is his 8th in Testcricket. Live - https://t.co/t74OLq6Zzg #INDvSL @Paytmpic.twitter.com/sNboEF4Gm8— BCCI (@BCCI) March 13, 2022 बता दें कि भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भीअपने 29वें टेस्ट में करियर का आठवां फाइव विकेट हॉल लिया था. अब तक बुमराह नेवेस्ट इंडीज़, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में दो-दो बार फाइव विकेट हॉल लिया है. जबकिऑस्ट्रेलिया और अब भारत में एक-एक बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है.SENA देशों में सिर्फ न्यूज़ीलैंड में बुमराह का टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेना बचाहै. इसके अलावा बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान अपने इंटरनेशनल करियर में300 विकेट भी पूरे किये. साथ ही 55 टेस्ट इनिंग्स के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने केमामले में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अब तक बुमराह ने 55 टेस्ट इनिंग्स में120 विकेट हासिल किये हैं. वहीं द ग्रेट कपिल देव के नाम 55 टेस्ट इनिंग्स में ही124 विकेट दर्ज थे.Most wickets in the first 55 Test innings for India (among pacers)124: Kapil Dev 120: Jasprit Bumrah* 103: Javagal Srinath 100: Irfan Pathan 100:Mohammed Shami#INDvSL — ComeOn Cricket 🏏🇮🇳 (@ComeOnCricket) March 13, 2022बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिंक बॉल टेस्ट मैच में फाइव विकेट हॉल लेने वाले चौथेगेंदबाज बने हैं. अक्षर पटेल ने दो बार, ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने एक-एक बारफाइव विकेट हॉल लिया है. अब इस फेहरिस्त में बुमराह का भी नाम जुड़ गया है. इतना हीनहीं श्रीलंका के खिलाफ किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का ये एक पारी में बेस्ट बोलिंगफिगर है. बुमराह से पहले ये रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम था. ईशांत ने 2015 मेंश्रीलंका के खिलाफ 54 रन खर्च पांच विकेट झटके थे.Jasprit Bumrah’s figures of 5/24,- Best for an Indian pacer v SL in Tests - Third best for India in D/N Tests -His first 5-for at home in Tests #INDvsSL — Umang Pabari (@UPStatsman) March 13,2022 मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.श्रेयस अय्यर के 92 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 252 रनबनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 109 रन पर सिमट गई. टीम की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने85 गेंदों में 43 रन बनाए. जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. बुमराह के पांचविकेट के अलावा अश्विन और शमी ने दो-दो विकेट झटके. जबकि अक्षर पटेल को एक विकेटमिला. पहली पारी के आधार पर भारत को 143 रन की बढ़त मिली.