The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah arshdeep singh kuldeep yadav and hardik pandya dangerous to west indie in super 8 match t20 world cup

बुमराह को छोड़िए, टीम इंडिया के ये तीन बॉलर ही वेस्टइंडीज के लिए काफी हैं!

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच 1 मार्च को सुपर 8 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है. मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेगी.

Advertisement
nd vs wi, ind vs wi super 8 match, india vs west indies t20 world cup,
बुमराह के अलावा टीम इंडिया में कई खतरनाक बॉलर हैं. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
28 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया (Team India) सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) को टक्कर देने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स पर खेला जाएगा. सुपर 8 मुकाबला जितना भारत के लिए इम्पोर्टेन्ट है, उतना ही वेस्टइंडीज के लिए. यह मैच दोनों टीमों के लिए एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है. मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेगी.

टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डेन्स पर भले वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड शानदार हो, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया उसे जोरदार टक्कर देगी. भारतीय टीम में कई ऐसे बॉलर हैं, जो कैरेबियाई बैटर्स को रन बनाना मुश्किल कर देंगे. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को छोड़ दीजिए. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), हार्दिक पंड्या (Hardik Panday) और अक्षर पटेल (Axar Patel) वेस्टइंडीज के लिए काफी हैं. ये तीनों बॉलर्स कैरेबियन टीम में शामिल कई बैटर्स को पहले भी आउट कर चुके हैं. चलिए बताते हैं कि अर्शदीप, हार्दिक और अक्षर वेस्टइंडीज के किन बल्लेबाजों के लिए खतरा हैं.

अर्शदीप सिंह सबसे बड़ा खतरा

सुपर 8 मैच में अर्शदीप सिंह वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. उनकी लेफ्ट आर्म एंगलिंग डिलीवरी, स्विंग और पेस के आगे बैटर्स को रन बनाने में  दिक्कत होती है. वह डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट बॉलर हैं. उनकी यॉर्कर पर अक्सर बैटर गच्चा खा जाते हैं. अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के तूफानी बैटर रोवमैन पॉवले को 3 बार आउट किया है. वह इनफॉर्म बैटर शिमरॉन हेटमायर को 2 बार आउट कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने ब्रेंडन किंग, जेसन होल्डर और अकील हुसैन को एक-एक बार पवेलियन की राह दिखाई है.

हार्दिक बन सकते हैं मुसीबत

हार्ड हिटर हार्दिक बैटिंग में कमाल करने के अलावा, बॉलिंग में भी कहर बरपाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने ऑलराउंड परफॉर्म करते हुए 155 रन बनाने के अलावा 5 विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में वह कारगर साबित हो सकते हैं. उनकी बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी विकेट टेकिंग होती है. पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के बैटर ब्रेंडन किंग को 2  बार आउट किया है. इसके अलावा, उन्होंने एक बार रोवमैन पॉवेल का विकेट लिया है.

अक्षर पटेल भी कम नहीं

अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बॉल के साथ बढ़िया परफॉर्म किया है. वह अब तक 7 विकेट ले चुके हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में भी लय बरकरार रखना चाहेंगे. अक्षर T20I मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी सक्सेसफुुल रहे हैं. वह विंडीज टीम के बैटर्स रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक बार आउट कर चुके हैं.

कुलदीप भी कर सकते हैं कमाल

वैसे, सुपर 8 मैच में कुलदीप यादव को मौका मिलना मुश्किल है. क्योंकि, भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ सुपर 8 मुकाबले में जाएगा. इसके बावजूद, अगर टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में फेरबदल होता है और कुलदीप को मौका मिलता है. तो, वह भी वेस्टइंडीज के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप को फेस करना विंडीज के बैटर्स के लिए आसान नहीं होगा. वह फ्लाइटेड गेंदों पर बैटर्स को चकमा देने में माहिर हैं. कुलदीप की खासियत, वह लगातार स्टंप्स पर अटैक करके बैटर्स को खेलने के लिए मजबूर करते हैं. उनकी ‘गुगली’ खतरनाक है. कुलदीप ने टी20 इंटरनेशनल में विंडीज के रोवमैन पॉवेल को 2 बार आउट किया है. इसके अलावा, उन्होंने शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर और ब्रेंडन किंग का विकेट एक-एक बार लिया है. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()