कुछ एक साल पहले बैंगलोर में पेस अकेडमी में एक लड़का डरता हुआ ऑस्ट्रेलियन बॉलरग्लेन मैक्ग्रा के पास पहुंचा. उसने पूछा, "क्या मैं कभी टेस्ट बॉलर बन पाउंगा?"ग्लेन मैक्ग्रा ने उसे बताया कि वो अच्छा बॉलर है और अपने ऊपर काम करे. उन्हें यकीनथा कि वो ज़रूर ही टेस्ट बॉलर बन सकेगा. 5 जनवरी, 2018. इंडिया का विदेशी दौरा शुरूहुआ और पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ. केप टाउन में. मैच शुरू होने से पहले टॉस हुआ औरमालूम पड़ा कि जसप्रीत बुमराह अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रहे थे. जसप्रीत नेग्लेन मैक्ग्रा के दावे को सही ही साबित कर दिया था. आईपीएल से आने वाला जसप्रीतटेस्ट बॉलर बन चुका था. बुमराह ने 10 ओवर फेंक लिए थे. 36 रन दिए थे. अगली पांचगेंदों में 3 रन और ओवर की आख़िरी गेंद पर डिविलियर्स के किले में सेंध मार दी.डिविलियर्स के पीछे लगे विकेट्स में कड़ाक की आवाज़ आई और गिल्लियां हवा में उछल गईं.जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला टेस्ट विकेट ले लिया था. एबी डिविलियर्स ने डु प्लेसीके साथ मिलकर साउथ अफ़्रीका को संभाला था. 114 रन की पार्टनरशिप. लेकिन बुमराह ने सबध्वस्त किया.WATCH - Bumrah gets de Villiers for maiden Test wicket https://t.co/7MZ2peJgPR— The Lallantop (@TheLallantop) January 5, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार - 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेटटीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे14 सालों में बिहार ने कई महेंद्र सिंह धोनी खो दिए हैंमुरलीधरन की ज़िंदगी का सबसे बड़ा दुःख, ‘काश अर्नोल्ड वो कैच पकड़ लेते’इस कागज़ पर साइन करते ही चेन्नई सुपरकिंग्स में वापस आ गए महेंद्र सिंह धोनी