The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jason Holder Romario Shepherd partnership makes it hard for india in t20 world cup

10 ओवर में 7 विकेट, फिर वेस्टइंडीज ने जो किया वो देखकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ना तय है

वेस्टइंडीज की टीम एक वक्त 10वें ओवर की दूसरी गेंद तक 7 विकेट खो चुकी थी. टीम का स्कोर मात्र 83 रन था. लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2026, 05:28 PM IST)
Jason Holder Romario Shepherd partnership makes it hard for india in t20 world cup
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने टीम को 176 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup के सुपर 8 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का अहम मैच. इस मैच पर भारत के सेमीफाइनल के चांस भी टिके हैं. एक वक्त एकतरफा लग रहे मैच में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने टीम की गजब वापसी करा दी. दोनों ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की पार्टनरशिप कर अफ्रीकी टीम के लिए एक बड़ा टारगेट सेट कर दिया.

83 से 176 रन बनवाए

वेस्टइंडीज की टीम एक वक्त 10वें ओवर की दूसरी गेंद तक 7 विकेट खो चुकी थी. टीम का स्कोर मात्र 83 रन था. लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा. लेकिन इसके बाद बैटिंग करने आए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने टीम को 176 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया.

जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 57 गेंद पर 89 रन जोड़े. होल्डर ने 31 गेंद में 49 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथी रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रनों की शानदार इनिंग्स खेली. उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के मारे.

कोई बैटर नहीं चला

जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के अलावा टीम का कोई भी बैटर 21 रनों से ज्यादा नहीं बना पाया. ब्रेंडन किंग ने 11 गेंद में 21 रन बनाए थे. वहीं होप ने 16 और रदरफोर्ड ने 12 रनों की पारी खेली.

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी नगीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. केशव महाराज और मार्को यानसन को कोई भी सफलता नहीं मिली.

भारत के लिए अफ्रीका की जीत जरूरी

बता दें कि भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच काफी अहम है. अगर भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो इस मैच में साउथ अफ्रीका की जीत जरूरी है. वेस्टइंडीज की जीत का मतलब होगा कि भारत के क्वालीफिकेशन के चांस काफी कम हो जाएंगे. फिर मामला नेट रन रेट पर आकर टिकेगा. जिसमें भारतीय टीम काफी पीछे है.

वीडियो: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, अब भारत कैसे तय करेगा सेमी-फाइनल तक का सफर?

Advertisement

Advertisement

()